सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

‘प्लेयर ऑफ दी मंथ’ शुभमन गिल बने,सिराज और मलान को पछाड़कर हासिल किया तमगा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

शुभमन गिल बने ‘प्लेयर ऑफ दी मंथ’, सिराज और मलान को पछाड़कर हासिल किया तमगा

ICC ने 'प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड' के लिए इन तीन खिलाड़ियों को चुना, भारत के 2  प्लेयर शामिल, देखिए आंकड़ें - Bharat Express Hindi

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को बीते महीने किए गए अपने लाजवाब प्रदर्शन का फल मिला है. उन्हें ICC प्लेयर ऑफ दी मंथ चुना गया है.

ICC ने सिंतबर 2023 के लिए ‘प्लेयर ऑफ दी मंथ’ का एलान कर दिया है. इस बार शुभमन गिल (Shubman Gill) को महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है. शुभमन ने साथी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के ओपनर डेविड मलान को पछाड़कर यह तमगा हासिल किया है.

शुभमन ने सितंबर महीने में 80 के लाजवाब बल्लेबाजी औसत से 480 रन जड़े थे. सितंबर में खेले गए एशिया कप में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. एशिया कप में उन्होंने 75.5 की बल्लेबाजी औसत से 302 रन बनाए. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में भी गिल ने 178 रन जड़े थे.

Advertisement

आठ पारियों में ऐसा रहा शुभमन का परफॉर्मेंस

शभुमन ने सितंबर में दो शतक भी जमाए. उन्होंने एक शतक एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा और दूसरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में जमाया. गिल ने इस दौरान तीन अर्धशतक भी लगाए. सिंतबर में खेली गई 8 पारियों में महज दो बार 50 से कम रन पर आउट हुए.

वनडे में शुभमन का बल्लेबाजी औसत 65+

अब तक शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड बेहद लाजवाब रहा है. 24 वर्षीय शुभमन ने 35 वनडे मैचों में 66.1 की बल्लेबाजी औसत से 1917 रन जड़ डाले हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 102.84 है. वर्तमान में वह आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में नंबर-2 पर काबिज हैं. फिलहाल वह डेंगू से पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाने के कारण वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए शुरुआती दो मुकाबले नहीं खेल पाए थे. उम्मीद है 14 अक्टूबर को भारत-पाक वर्ल्ड कप मुकाबले में वह एक बार फिर भारतीय ओपनिंग का जिम्मा संभाले.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *