सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भाजपा ने दिल्ली प्रदेश कार्यालय में किसान संवाद का किया आयोजन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भाजपा ने दिल्ली प्रदेश कार्यालय में किसान संवाद का किया आयोजन

 

Advertisement

नई दिल्ली ( सी. पी. एन. न्यूज़ } भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यालय में किसान संवाद कार्यक्रम अयोजित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत जी ने की किसान मोर्चा दिल्ली प्रदेश प्रभारी राजकुमार बल्लन जी ने किसान प्रतिनिधियों के साथ भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष Virendra Sachdeva जी का अभिनन्दन किया सभी किसान प्रतिनिधियों ने सचदेवा जी से कहा कि आपने दिल्ली के किसान प्रतिनिधियों को एलजी साहब से वार्ता करवा कर बहुत समय से गांवो के विकास के लिए जो निर्धारित फंड दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने रोक रखी थी उसकी की पहली किश्त 800करोड़ (आठ सौ करोड़) रुपए गांवो के विकास के लिए फंड रिलीज करवाने के लिए सभी किसान आपका धन्यवाद प्रकट करते हैं किसान प्रतिनिधियों ने अन्य समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा जी में पुरा भरोसा प्रकट किया, मोर्चा प्रभारी राजकुमार बल्लन जी कहा कि भाजपा किसानो की सच्ची हितैषी है भाजपा ही दिल्ली के किसानो की अन्य समस्याओं का निदान कर सकती है वीरेन्द्र सचदेवा जी के नेतृत्व में दिल्ली के किसानों की सभी समस्यानिश्चित दूर होंगी

सभी किसान प्रतिनिधियों ने एकमत होकर कहा कि दिल्ली के सभी किसान प्रतिनिधि गांव गांव में जाकर मोदी जी की योजनाओं से देश भर में मिलने वाले लाभ की चर्चा करते हुए उन्हों बताएंगे कि दिल्ली को कृषि दर्जा न मिलने के कारण मोदी सरकार की कई योजनाओं का लाभ दिल्ली वासियों को नही मिल पा रहा है साथ ही किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि हम सब भाजपा के किसान मोर्चा के साथ मिलकर दिल्ली की अन्य समस्याओं के समाधान हेतु तत्परता से कार्य करेगें भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा जी ने किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान हेतु लगातार प्रयास करने का किसानो को भरोसा दिया एवं सचदेवा जी ने किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि आज देश और दिल्ली किसान मोदी सरकार की किसान नीतियों से बेहद खुश है। कार्यक्रम के अंत में मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत जी ने सभी किसान प्रतिनिधियों का धन्यवाद कर उनको भरोसा दिलाया कि किसान मोर्चा निरंतर किसान हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *