सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हिंसा के बीच श्रीनगर के SSP का मणिपुर हुआ ट्रांसफर, कौन हैं राकेश बलवाल?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

हिंसा के बीच श्रीनगर के SSP का मणिपुर हुआ ट्रांसफर, कौन हैं राकेश बलवाल?

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईपीएस राकेश बलवाल को AGMUT कैडर से मणिपुर कैडर में वापस भेजने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

मणिपुर में हिंसा जारी है. इस बीच श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश बलवाल को मणिपुर कैडर में वापस भेज दिया गया है. बलवाल आतंकी संबंधित मामलों को संभालने में एकस्पर्ट माने जाते हैं. बलवाल को दिसंबर 2021 में अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) काडर में भेजा गया था.

अब उन्हें मणिपुर में एक नई पोस्टिंग सौंपी जाएगी, जहां मैतेई और आदिवासी कुकी समुदाय के बीच इस साल मई से लगातार हिंसक झड़पें हो रही हैं और राज्य में हालात खराब हो रहे हैं. हाल ही में दो छात्रों के शवों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तनाव और बढ़ गया. जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं.

उधमपुर के रहने वाले हैं राकेश बलवाल

एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईपीएस राकेश बलवाल को AGMUT कैडर से मणिपुर कैडर में वापस भेजने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. बलवाल जम्मू कश्मीर के उधमपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने मणिपुर पुलिस में विभिन्न पदों पर काम किया है और आखिरी बार 2017 में चुराचांदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे थे. उन्होंने थोबल और इंफाल जैसे इलाकों में भी काम किया है.

श्रीनगर के एसएसपी का पद संभाला

गौरतलब है कि राकेश ने ऐसे समय में श्रीनगर के एसएसपी का पद संभाला था जब शहर में अल्पसंख्यकों की हत्या और पुलिसकर्मियों पर हमले सहित कई आतंकवादी गतिविधियां देखी जा रही थीं.कार्यभार संभालने के बाद बलवाल ने शहर के भीतर कानून-व्यवस्था में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित किया और यह सुनिश्चित किया कि यहां से कोई आतंकी न रहे है और अल्पसंख्यकों या सुरक्षा बलों पर कोई हमला न हो पाए.

राकेश के कार्यकाल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Advertisement

उनके ही कार्यकाल में तीन दशक बाद श्रीनगर की सड़कों पर मुहर्रम का जुलूस निकालने की अनुमति दी गयी और इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोहों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. उनके कार्यकाल में ही जी20 के पर्यटन कार्यकारी समूह की मेजबानी जैसे कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम शांतिपूर्वक आयोजित किए गए.

कई पदकों से हो चुके हैं सम्मनित

बलवाल को कई पदकों से भी सम्मानित किया जा चुका है. उनके कार्यकाल में ही मीरवाइज उमर फारूक को चार साल बाद हाल में घर में नजरबंदी से रिहा किया गया और ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई.

NIA में पुलिस अधीक्षक भी रहे

श्रीनगर एसएसपी का पदभार संभालने से पहले बलवाल प्रतिनियुक्ति के आधार पर साढ़े तीन साल नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में पुलिस अधीक्षक रहे. वह 2019 के पुलवामा आतंकवादी हमले की जांच करने वाले दल का भी हिस्सा थे.

मणिपुर में जातीय हिंसा

बता दें कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में जनजातीय एकजुटता मार्च के बाद तीन मई को राज्य में जातीय हिंसा भड़क गई थी. हिंसा की घटनाओं में अब तक 180 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *