सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ क्यों करना होगा तीसरे वनडे में ओपन?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को क्यों करना होगा तीसरे वनडे में ओपन?

राजकोट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में विराट कोहली ओपनिंग पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ दिखाई दे सकते हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे राजकोट में खेला जा रहा है. मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन में काफी बदलाव देखने को मिले. मैच से मेन इन ब्लू के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई. इसके अलावा बल्लेबाज़ विराट कोहली और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव भी वापस लौटे. लेकिन टीम में रोहित शर्मा के सिवा कोई दूसरा ओपनर नज़र नहीं आया, ऐसे में विराट कोहली को ओपनिंग रोहित शर्मा का साथ निभाना पड़ सकता है. कोहली आईपीएल में RCB के लिए ओपनिंग पर ही खेलते हैं.

प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं तीनों ओपनर 

पहले और दूसरे मैच में शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ ओपिंन पर दिखाई दिए थे. वहीं ईशान किशन भी दोनों मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. लेकिन आज राजकोट वनडे में शुभमन गिल को आराम दिया गया है और रुतुराज गायकवाड़ एशियन गेम्स 2023 के चलते तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं हो सके. गायकवाड़ एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं.

इसके अलावा ओपनिंग पर खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन फिट नहीं हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद बताया कि ईशान किशन को वायरल बुखार हुआ है, जिसके चलते वो प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं. मोहाली और इंदौर में खेले गए पिछले दोनों वनडे में ईशान किशन नंबर पांच पर खेलते हुए दिखाई दिए थे. आज उनके पास रोहित शर्मा के साथ ओपन करने का मौका हो सकता था. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल भी ओपन कर सकते हैं, लेकिन विश्व कप के लिए राहुल को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ रूप में तैयार किया जा रहा है, इसलिए उनका ओपन करना लगभग नामुमकिन है.

Advertisement

वनडे में बतौर ओपनर ऐसा है कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अब तक वनडे में नंबर वन की पोज़ीशन पर 4 मैच खेले हैं, जिनकी 4 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 28.75 की औसत से 115 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला है. वहीं नंबर दो की पोज़ीशन पर उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में 51 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ 37 रन रहा है.

राजकोट वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *