सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

2023 वनडे वर्ल्ड कप में पाक कप्तान बाबर आजम बनाएंगे खूब रन, गौतम गंभीर ने किया दावा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पाक कप्तान बाबर आजम 2023 वनडे वर्ल्ड कप में बनाएंगे खूब रन, गौतम गंभीर ने किया दावा

वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 14 अक्टूबर को होगा. वहीं, इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है. वहीं, इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 14 अक्टूबर को होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस की नजरें भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी हैं. बहरहाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बड़ा दावा किया है.

गौतम गंभीर ने बाबर आजम के लिए क्या कहा?

Advertisement

दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप 2023 में बाबर आजम का बल्ला खूब चलेगा. पूर्व भारतीय बल्लेबाज के मुताबिक वर्ल्ड कप में बाबर आजम अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं. बाबर आजम को रोकना विपक्षी गेंदबाजों के लिए मुश्किल चुनौती होगी. हालांकि, पिछले दिनों एशिया कप में भारत के खिलाफ बाबर आजम जल्दी आउट हो गए थे. बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप में बाबर आजम का प्रदर्शन कैसा रहता है?

ऐसा रहा है बाबर आजम का वनडे करियर

आंकड़े बताते हैं कि अब तक बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए 108 वनडे मुकाबले खेले हैं. इन 108 वनडे मैचों में बाबर आजम ने 5409 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में बाबर आजम की एवरेज 58.16 जबकि स्ट्राइक रेट 89.13 की रही है. वनडे फॉर्मेट में बाबर आजम 19 शतक जड़ चुके हैं. जबकि इस खिलाड़ी ने वनडे फॉर्मेट में 28 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *