सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

इस फिल्म में दिखेगी Sanjay Dutt संग टाइगर श्रॉफ की जोड़ी, कॉमेडी के साथ लगेगा एक्शन का तड़का

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

इस फिल्म में दिखेगी Sanjay Dutt संग टाइगर श्रॉफ की जोड़ी, कॉमेडी के साथ लगेगा एक्शन का तड़का

फिरोज ए नाडियाडवाला ने अपनी अपकमिग कॉमेडी एक्शन फिल्म की घोषणा की है. इस फिल्म के जरिए पहली बार संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ एक साथ बड़े पर्दे पर कॉमेडी करते हुए नजर आने वाले हैं.

‘हेरा फेरी’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘वेलकम फ्रेंचाइजी’ जैसी सुपहिट फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके फिरोज ए नाडियाडवाला ने एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने का प्लॉन बन लिया है. प्रोड्यूसर ने हाल ही में एक धमाकेदार ऐलान किया है. उन्होंने बॉलीवुड के दो अलग-अलग जेनरेशन के एक्शन हीरो को एक साथ लाने का फैसला किया है.

संजय दत्त संग स्क्रीन शेयर करेंगे टाइगर श्रॉफ

फिरोज ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए हिंदी सिनेमा के खलनायक संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ को साइन किया है. फिल्म का नाम ‘मास्टर ब्लास्टर’ है. फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ संजू बाबा और टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा. दोनों लोगों को हंसाने के अलावा फिल्म में मारधार करते हुए भी नजर आएंगे.

Advertisement

हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा

बता दें कि फिल्म की शूटिंग हॉन्ग कॉन्ग, मकाऊ और चीन में होगी. वहीं फिल्म में कई नई तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है. वहीं जैकी श्रॉफ के साथ खलनायक औक कारतूस जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके संजय दत्त अब उनके बेटे के साथ काम करते हुए नजर आएंगे. वहीं ऐसा पहली बार होगा जब संजय दत्त संग टाइगर श्रॉफ स्क्रीन शेयर करेंगे.

अक्षय संग नजर आएंगे टाइगर

वहीं इन दिनों टाइगर अपने सीनीयर एक्टर्स के साथ कोलैबोरेशन में जुटे हुए हैं. टाइगर बहुत जल्द बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार संग बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं. फिल्म अगले साल ईद के खास मौके पर रिलीज होगी. कुछ दिन पहले ही फिल्म का धमाकेदार पोस्टर जारी किया गया था. पोस्ट में दोनों एक्टर्स आर्मी यूनिफॉर्म पहने हाथ में बंदूकें लिए नजर आए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *