सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

चंद्रशेखर के बयान पर सामने आई CM नीतीश की पार्टी की प्रतिक्रिया ‘जिनको पोटेशियम साइनाइड दिखता है वो…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘जिनको पोटेशियम साइनाइड दिखता है वो…’, चंद्रशेखर के बयान पर सामने आई CM नीतीश की पार्टी की प्रतिक्रिया

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर हिंदी दिवस पर एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया है. इसके पहले भी वह रामचरितमानस को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं.

बिहार में एक बार फिर विवादित बयान को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई है लेकिन आरजेडी के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) के बयान से पार्टी ने किनारा कर लिया है. साथ ही चेतावनी भी दी है. शिक्षा मंत्री ने कहा है कि रामचारितमानस में पोटाशियम साइनाइड है, जब तक यह रहेगा तब तक इसका विरोध करते रहेंगे. इस पर जेडीयू की प्रतिक्रिया सामने आई है.

जेडीय ने कहा- संविधान से चलता है देश

शिक्षा मंत्री के बयान पर शुक्रवार (15 सितंबर) को प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि रामचरितमानस हो, गुरु ग्रंथ साहिब हो, कुरान शरीफ हो, बाइबिल हो सब आस्था का विषय है. हमारा देश बाबा साहेब भीम राम आंबेडकर के बनाए संविधान से चलता है. जहां हर जाति और धर्म के लोगों को समान अधिकार है. कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म में आस्था रखकर काम कर सकता है. हम सबका सम्मान करते हैं.

Advertisement

‘अपनी विचारधारा अपने तक रखें सीमित’

शिक्षा मंत्री को जवाब देते हुए अभिषेक झा ने आगे कहा कि जिनको धर्म ग्रंथ के अंदर पोटेशियम साइनाइड दिखता है वो अपनी विचारधार अपने तक ही सीमित रखें. ये पार्टी और ‘इंडिया’ गठबंधन की विचारधारा नहीं हो सकती है. हम सबका सम्मान करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग मीडिया की टीआरपी पाने के लिए और सुर्खियों में बने रहने के लिए अपनी इस तरह की विचारधारा को थोपते हैं जो कहीं से भी उचित नहीं है.

बता दें कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर हिंदी दिवस पर बिहार हिंदी ग्रंथ आकादमी में आयोजित कार्यक्रम को गुरुवार (14 सितंबर) को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया है. बीजेपी भी उनके बयान से भड़की है. अब नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *