सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘भविष्यवाणी कर देता हूं, लिख कर रख लीजिए–प्रशांत किशोर ने कहा..बताया 2024 में JDU को कितनी सीटें आएंगी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रशांत किशोर ने कहा- ‘भविष्यवाणी कर देता हूं, लिख कर रख लीजिए…’, बताया 2024 में JDU को कितनी सीटें आएंगी

पीके ने बयान जारी किया है. कहा कि जैसे-जैसे चुनाव करीब आएगा वैसे-वैसे नीतीश कुमार की भूमिका सीमित होती जाएगी और चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी.

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने जेडीयू को लेकर भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने बताया है कि 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी कितनी सीटों पर जीत सकती है. पीके ने मंगलवार (12 सितंबर) को बयान जारी किया. कहा कि इंडिया (I.N.D.I.A) अलायंस में नीतीश कुमार अगर रहे तो उनकी एक बहुत सीमित भूमिका है. जैसे-जैसे चुनाव करीब आएगा ये हमारी बात को लिखकर रख लीजिए वैसे-वैसे नीतीश कुमार की भूमिका सीमित होती जाएगी और चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी.

पीके ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि आपने मेरी एक भविष्यवाणी सुनी होगी बंगाल में जहां मैंने कहा था कि बीजेपी को 100 सीट भी नहीं आने वाली है. आपको बिहार के नजरिए से एक भविष्यवाणी कर देता हूं कि और चाहे कुछ हो चाहे नहीं इतना मैं बिल्कुल विश्वास से कह सकता हूं कि अगले लोकसभा चुनाव में जेडीयू के तीर छाप पर लड़ने वाले पांच लोग भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे क्योंकि नीतीश कुमार की छवि जमीन पर बची नहीं है. बिहार में जेडीयू का संगठन बचा नहीं है और लोगों में विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है.

Advertisement

‘इंडिया और एनडीए अलायंस की चिंता मत कीजिए’

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का राजनीतिक पाला बार-बार पलटने से गांव-गांव में लोग उन पर हंसी उड़ा रहे हैं. बिहार के लोग समझ चुके हैं कि किसी जमाने में सुशासन बाबू के नाम से जाने जाने वाले नीतीश कुमार की आज प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ ये है कि मैं किसी तरह मुख्यमंत्री बना रहूं. इंडिया और एनडीए अलायंस की चिंता आप मत कीजिए.

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार और जेडीयू की चिंता ये होनी चाहिए कि लोकसभा के चुनाव के बाद उनका दल बचेगा भी या नहीं. आप बहुत बड़े स्तर की बात कर रहे हैं जो उनके पहुंच से बाहर की बात है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *