सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कुत्तों के विवाद में की थी इंदौर में दो लोगों की हत्या, आरोपी गार्ड के घर पर चला बुलडोजर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

इंदौर में कुत्तों के विवाद में की थी दो लोगों की हत्या, आरोपी गार्ड के घर पर चला बुलडोजर

इंदौर में कुत्तों के विवाद में गोली चलाने वाले बैंक सुरक्षाकर्मी राजपाल सिंह के मकान पर शुक्रवार को बुलडोजर की कार्रवाई की गई. घर गिरा दिया गया.

इंदौर शहर में पिछले दिनों गोली चलाकर दो लोगों को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी सिक्यूरिटी गार्ड राजपाल सिंह के मकान को शुक्रवार को गिरा दिया गया. आरोपी सुरक्षाकर्मी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो लोगों की हत्या की थी.

इंदौर में कुत्तों के विवाद में गोली चलाने वाले बैंक सुरक्षाकर्मी राजपाल सिंह के मकान पर शुक्रवार को बुलडोजर की कार्रवाई की गई. इंदौर नगर निगम और इंदौर प्रशासन तथा पुलिस के अफसरों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. इस दौरान करणी सेना के कुछ पदाधिकारियों ने आकर कार्रवाई को रूकवाना चाहा लेकिन लेकिन थोड़ी देर के विवाद के बाद अतंतः आरोपी सुरक्षाकर्मी के मकान को ध्वस्त कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

Advertisement

इंदौर में कुत्ता टहलाने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया था. इस विवाद के बीच दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गोली चलने की घटना में एक महिला की आंखें भी खराब हो गई.थी. बताया जा रहा है कि खूनी संघर्ष में महिला के साथ करीब पांच लोग घायल भी हुए थे. इनमें चार महिलाएं और एक युवक शामिल था. कृष्णबाग कॉलोनी के सेक्टर बी में एक सुरक्षा गार्ड राजपाल सिंह राजावत और उसका परिवार निवासरत है.

राजावत इंदौर में ही बैंक ऑफ बड़ौदा में सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात हैं. उसके पास लाइसेंसी बारह बोर की बंदूक भी है. राजावत के पास एक पालतू कुत्ता भी है. गुरुवार रात राजपाल अपने कुत्ते को टहलाने निकला था. राजावत के घर के समीप ही एक अन्य युवक विमल आमेचा भी रहता है. कुत्ता काट न ले इस डर से विमल ने राजावत के कुत्ते को पत्थर मारकर भगाना चाहा.

पत्थर मारने पर राजावत नाराज हो गया. वह डराने के मकसद से अपने घर से लाइसेंसी बंदूक ले आया. राजावत ने पहले तो हवाई फायर किए लेकिन इस बीच उसने सीधे सीधे गोलियां दागनी शुरू कर दीं. इस हमले में विमल आमेचा सहित राहुल वर्मा, प्रमोद आमेचा, सीमा, ज्योति, ललित, कमला और मोहित घायल हो गए. इस विवाद में विमल और राहुल गंभीर घायल हुए थे. दोनों की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं बाकी लोग बंदूक के छर्रे लगने से घायल हुए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *