सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गोरखपुर को दी CM योगी ने 195 विकास परियोजनाओं की सौगात, 629 करोड़ रुपये की आएगी लागत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

CM योगी ने गोरखपुर को दी 195 विकास परियोजनाओं की सौगात, 629 करोड़ रुपये की आएगी लागत

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों के सामने 2017 से पूर्व पहचान का संकट था. यह गंभीर संकट भाई भतीजावाद, परिवारवाद, जातिवाद, माफियावाद, भ्रष्टाचारवाद की राजनीति के चलते था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में शनिवार को महंत दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क में 629 करोड़ रुपये की लागत वाली जल निगम और लोक निर्माण विभाग की 195 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम योगी विपक्षी दलों पर जमकर बरसे. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ विकास और राष्ट्रवाद का अलख जग रहा है तो दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें गरीबों का विकास व कमजोरों का उत्थान अच्छा नहीं लग रहा है. उन्‍होंने कहा कि दंगाबाज और दगाबाज लोग पीएम मोदी की राह रोकने के लिए बैरियर लगा रहे हैं. जनता को जागरूक रहकर हर बैरियर हटाना है.

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर से ओवरब्रिज होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज तक के मार्ग का 41.20 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन में चौड़ीकरण और 20.18 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकृत व सुदृढ़ीकृत महावनखोर-नेतवर बाजार-कैम्पियरगंज मार्ग का लोकार्पण और 567.21 करोड़ रुपये की लागत से 193 ग्राम पंचायतों के लिए नल से शुद्ध पेयजल की परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

Advertisement

उन्‍होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सिर्फ शिलान्यास ही नहीं करती, शिलान्यास वाले कार्यों का उद्घाटन भी करती है. उन्होंने कहा कि देश, दुनिया में नई आभा के साथ चमक रहा है. भारत के प्रति दुनिया की धारणा बदली है. वैश्विक स्तर पर देश का सम्मान बढ़ा है.

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों के सामने 2017 से पूर्व पहचान का संकट था. यह गंभीर संकट भाई भतीजावाद, परिवारवाद, जातिवाद, माफियावाद, भ्रष्टाचारवाद की राजनीति के चलते था. यूपी की जनता ने अब उन लोगों के सामने ही पहचान का संकट खड़ा कर दिया है जिन्होंने यूपी के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *