सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मल्लिकार्जुन खरगे हो सकते हैं विपक्षी गठबंधन INDIA के संयोजक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हो सकते हैं विपक्षी गठबंधन INDIA के संयोजक

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ का संयोजक बनाया जा सकता है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ का संयोजक बनाया जा सकता है. गठबंधन के सूत्रों ने मंगलवार (29 अगस्त) को यह जानकारी दी. ‘इंडिया’ गठबंधन के संयोजक के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का ऐलान मुंबई में होने वाली बैठक में हो सकता है.

सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन में शामिल पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर रणनीतियों पर जोर दे रही हैं. मल्लिकार्जुन खरगे के रूप में गठबंधन के संयोजक पद के लिए उनके पास दलित चेहरे के तौर पर एक वरिष्ठ नेता है, जो इसका नेतृत्व कर सकता है. इसके अलावा, उनके (खरगे) लंबे राजनीतिक अनुभव को भी तरजीह दी जा सकती है.

Advertisement

बिहार के CM नीतीश कुमार के नाम की भी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी संयोजक बनाए जाने की अटकलें है. हालांकि, नीतीश कुमार कई दफा इनकार कर चुके हैं कि वह कुछ भी नहीं चाहते हैं. उन्होंने सोमवार (28 अगस्त) को कहा था कि हम कुछ नहीं चाहते हैं, हम सिर्फ लोगों को एकजुट करना चाहते हैं.

बता दें कि मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में 11 सदस्यीय समन्वय समिति भी नामित की जा सकती है. पिछले दिनों महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने जानकारी दी थी कि यह बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *