Home दिल्ली-एनसीआर ओखला में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की दीवार गिरी, दो मजदूरों की...

ओखला में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत

0
135
ओखला में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत
ओखला में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत

ओखला में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत

दक्षिण दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में बीते शाम एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए बेसमेंट की खुदाई के दौरान एक तरफ का हिस्सा ढह गया। मिट्टी के नीचे पांच मजदूर दब गए। सभी को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इनमें से रमन व मिंटो नामक दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के समय बेसमेंट में मौजूद आठ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

ए-99/1 ओखला, पीएच-2 दिल्ली में यह हादसा हुआ

ए-99/1 ओखला, पीएच-2 दिल्ली में यह हादसा हुआ है. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि ओखला फेज 2 में आज एक निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट की दीवार गिर गई. घटनास्थल से 13 लोगों को बचाया गया है. 13 लोगों में से 4 लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. आपको बता दें कि इस हादसे में घायल दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है.

इस दर्दनाक हादसे को लेकर दिल्ली (दक्षिण पूर्व) के डीसीपी राजेश देव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यहां एक बेसमेंट की खुदाई हो रही थी और मजदूर कार्य कर रहे थे. मिट्टी झुक गई और 7-8 लोग दब गए, जिनमें से 2 की मौत हो गई है, 3 अन्य लोग घायल हो गए और 3 अन्य को छुट्टी दे दी गई है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here