सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सायरा ने आठ साल की उम्र में ही चुन लिया था अपना दूल्हा, शादी के 16 साल बाद तोहफे में मिली थी सौतन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

आठ साल की उम्र में ही सायरा ने चुन लिया था अपना दूल्हा, शादी के 16 साल बाद तोहफे में मिली थी सौतन

उन्होंने अपनी अदाकारी से तमाम दिल जीते, लेकिन उन्होंने एक दिल ऐसा भी जीता, जिस पर तमाम लोग जान लुटाते थे. बात हो रही है सायरा बानो की, जिनका आज बर्थडे है.

23 अगस्त 1944 के दिन उत्तराखंड के मसूरी में जन्मी सायरा बानो को एक्टिंग विरासत में मिली थी. उनकी मां नसीमा बानो मशहूर स्टेज और फिल्म एक्ट्रेस थीं तो पिता मियां एहसान-उल-हक दिग्गज फिल्म निर्माता थे. सायरा का बचपन लंदन गुजरा, लेकिन वह पढ़ाई के बाद फिल्मों में काम करना चाहती थीं, क्योंकि स्कूल के दिनों से ही उन्हें एक्टिंग पसंद थी. दरअसल, बेहद कम उम्र में ही उन्होंने सोच लिया था कि उन्हें अपनी मां की तरह एक्ट्रेस बनना है. यही वजह रही कि महज 17 साल की उम्र में सायरा बानो ने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी. बर्थडे स्पेशल में हम आपको सायरा की जिंदगी के चंद किस्सों से रूबरू करा रहे हैं.

महज आठ साल की उम्र में चुन लिया था दूल्हा

सायरा बानो बचपन से ही फिल्में देखने की शौकीन थीं. 1952 के दौरान उन्होंने फिल्म आन देखी, जिसमें दिलीप कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी. बस इसी फिल्म को देखकर सायरा बानो को दिलीप कुमार से इश्क हो गया था. हैरान करने वाली बात यह है कि उस वक्त सायरा बानो की उम्र महज आठ साल थी. वहीं, उस दौरान किसी ने यह सोचा तक नहीं था कि दिलीप कुमार हकीकत में सायरा के हमसफर बन जाएंगे.

Advertisement

ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

23 अगस्त 1966 के दिन हुई सायरा की बर्थडे पार्टी में दिलीप कुमार ने भी शिरकत की थी, जिसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला इस कदर आगे बढ़ा कि निकाह पर जाकर मुकम्मल हुआ. 11 अक्टूबर 1966 के दिन सायरा बानो ने खुद से 22 साल बड़े दिलीप कुमार से शादी कर ली थी.

शादी के 16 साल बाद मिली सौतन

सायरा ने काफी उम्मीदों से अपने सपनों का घरौंदा बसाया था, लेकिन 16 साल बाद इसे किसी की नजर लग गई. दरअसल, उस वक्त हैदराबाद की अस्मा रहमान और दिलीप कुमार के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. कुछ वक्त बाद दिलीप कुमार ने अस्मा से निकाह रचा लिया. हालांकि, करीब तीन साल बाद दिलीप कुमार उनसे अलग हो गए और सायरा बानो की जिंदगी में लौट आए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *