सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

भारतीय वनडे टीम में तिलक वर्मा की हुई एंट्री,एशिया कप टीम में किए गए शामिल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

तिलक वर्मा की हुई भारतीय वनडे टीम में एंट्री, एशिया कप टीम में किए गए शामिल

30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है और इसमें बाएं हाथ के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है.

एशिया कप के लिए सभी को भारतीय टीम के एलान का काफी बेसब्री से इंतजार था. टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम का एलान 21 अगस्त को आखिरकार कर दिया, जिसमें बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की टीम में एंट्री देखने को मिली है. एशिया कप के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय टीम में उन्हें भी शामिल किया गया है. तिलक ने हाल में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ खत्म हुई टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था.

तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 150 से अधिक रन बनाने में कामयाब हो सके थे. 20 साल के तिलक के प्रदर्शन को देखने के बाद से उन्हें एशिया कप की टीम में शामिल करने की चर्चा शुरू हो गई थी. अब उन्हें एशिया कप के लिए घोषित हुई 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

Advertisement

लिस्ट-ए क्रिकेट में तिलक वर्मा के रिकॉर्ड को देखा जाए तो उन्होंने 25 मैचों में 56.18 के औसत से 1236 रन अब तक बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 5 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं. तिलक का घरेलू क्रिकेट में अब तक काफी शानदार प्रदर्शन 50 ओवर फॉर्मेट में देखने को मिला है. इसके अलावा वह टीम को स्पिन गेंदबाजी का ऑप्शन भी देते हैं, जिसकी एक झलक वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में देखने को मिली थी.

वर्ल्ड कप टीम में भी जगह बना सकते तिलक वर्मा

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान करते हुए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने तिलक वर्मा को टीम में शामिल किए जाने पर कहा कि वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, यदि वह वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाते हैं तो वह एशियन गेम्स खेलने नहीं जायेंगे. एशिया कप तिलक के लिए एक काफी बड़ा मौका है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *