सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

टीचर पर ही लुटाया था सुशांत की इस ‘बहन’ ने दिल,जानें अब क्या कर रहीं सलमान की यह ‘गर्लफ्रेंड’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

सुशांत की इस ‘बहन’ ने टीचर पर ही लुटाया था दिल, जानें अब क्या कर रहीं सलमान की यह ‘गर्लफ्रेंड’

उन्होंने अपनी सादगी से तमाम दिल जीते, लेकिन एक्टिंग के करियर में खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं. बात हो रही है भूमिका चावला की, जिनका आज बर्थडे है.

21 अगस्त 1978 के दिन देश की राजधानी दिल्ली में जन्मी भूमिका चावला किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से बंपर कामयाबी हासिल की. वह पहले सलमान खान की ‘गर्लफ्रेंड’ बनीं, फिर सुशांत सिंह राजपूत की ‘बहन’ के रूप में नजर आईं, लेकिन इसके बाद भी वह करियर में खासा मुकाम हासिल नहीं कर पाईं. बर्थडे स्पेशल में हम आपको भूमिका चावला की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू करा रहे हैं.

ऐसे शुरू हुआ बॉलीवुड करियर

दिल्ली में पली-बढ़ी भूमिका ने साल 2003 के दौरान सिनेमा की दुनिया में पहला कदम रखा. दरअसल, उन्होंने फिल्म तेरे नाम से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में सलमान खान की प्रेमिका का किरदार निभाकर भूमिका चावला ने हर किसी को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना लिया. यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही. हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले भूमिका ने म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों में काम किया था. वहीं, एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने साउथ की फिल्मों से की थी.

Advertisement

परवान नहीं चढ़ पाया करियर

तेरे नाम के बाद भूमिका चावला ने रन, सिलसिले, दिल ने जिसे अपना कहा, दिल जो भी कहे आदि फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखाया, लेकिन वह दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रहीं. साल 2016 के दौरान फिल्म एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी में भूमिका ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन का किरदार निभाकर वाहवाही बटोरी. वहीं, हाल ही में वह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आईं. अब भूमिका सिनेमा की दुनिया में छोटे-छोटे किरदार निभाती नजर आती हैं.

अपने ही टीचर पर हार बैठी थीं दिल

भूमिका चावला की निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2007 के दौरान उन्होंने अपने योगा टीचर भारत ठाकुर से शादी रचाई. दरअसल, जब भूमिका ने फिल्मी दुनिया में कदम भी नहीं रखा था, उस वक्त से ही भारत ठाकुर ही भूमिका चावला के योगा टीचर थे. धीरे-धीरे दोनों करीब आते चले गए और करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 2007 में एक-दूसरे को अपना हमसफर बना लिया. साल 2014 में भूमिका और भारत के घर खुशियों ने बेटे के रूप में दस्तक दी थीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *