सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

खुशहाल भारत के लिए जरूरी हैं केन्द्र में सत्ता परिवर्तन : संदीप दीक्षित

2 मिनट पढ़ें
खुशहाल भारत के लिए जरूरी हैं केन्द्र में सत्ता परिवर्तन : संदीप दीक्षित

खुशहाल भारत के लिए जरूरी हैं केन्द्र में सत्ता परिवर्तन : संदीप दीक्षित

Advertisement

खुशहाल भारत के लिए जरूरी हैं केन्द्र में सत्ता परिवर्तन : संदीप दीक्षित

नई दिल्ली( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : जहां पूरे देश व दिल्ली में आज़ादी का जश्न मनाया गया वहीं दिल्ली में कांग्रेस के सिपाहियों ने अपने नेता पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का जन्म दिन भी सेलीब्रेट किया। दिल्ली के कोने-कोने से लोग संदीप दीक्षित को बधाई देने निजामुद्दीन स्थित उनके निवास पर पहुंचे। सुबह-सवेरे से जो बधाई देने वालों का तांता लगा वह देर रात तक चलता रहा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदेश भारद्वाज ,पूर्व जिलाध्यक्ष हरिकिशन जिंदल ,कविन्द्र चावरिया ,नरेश कवि सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता उन्हें बधाई देने पहुंचे | रोहताश नगर विधानसभा से पूर्व ब्लाकअध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज ,मांगेराम भारद्वाज ,राम निवास पांचाल,राहुल भारद्वाज,नवीन चन्द्रा ,रवि महतो,मौ’.ईकबाल, विनीत चौधरी टीम सहित पहुंचे

Advertisement

दिल्ली फाइनेंस कॉर्पोरेशन दिल्ली सरकार के पूर्व  डायरेक्टर तारिक सिद्दीकी के नेतृत्व में एक  डेलीगेशन ने संदीप दीक्षित से मुलाकात कर उन्हें फूल पेश किए और दीर्घायु की कामना की। इस प्रतिनिधि मंडल में फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक अंसारी, नेहरू विहार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलीम अंसारी, ऑल इंडिया एजूकेशन मुमेंट के सचिव मौ0 इलयास सैफी, हाजी नाज़िर, हाजी आशिफ तुर्की, परवेज खान, मौ0 सलीम, अब्दुल रज्जाक, डॉ० बिलाल अंसारी, सलीम अंसारी, मौ० अहद आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

इस अवसर पर संदीप दीक्षित ने अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और साथ ही देश के वर्तमान नफ़रती हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने राजनीति के स्कोतर  बहुत नीचे पहुंचा दिया, भाजपा के नेता सत्ता के मोह में राष्ट्र हित को भूल चुके हैं। सत्ता हासिल करने के लिए देशवासियों को आपस में लड़ा रहे हैं। मोदी सरकार महंगाई, बेरोजगारी, अपराध व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बात नही करना चाहती। उन्होंने कहा देशवासियों को सूझबूझ से काम लेना चाहिए। केन्द्र की राजनीति में अगर सत्ता परिवर्तन नहीं हुआ तो देश की परिस्थिति और ज्यादा गंभीर होंगी। भाजपा का कुशासन जग जाहिर
है, खुशहाल भारत के लिए केंद्र में सत्ता परिवर्तन बेहद जरूरी है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *