सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘क्या बात है, आप लोग…’, संसद सदस्यता बहाल होने पर बोले राहुल गांधी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘क्या बात है, आप लोग…’, संसद सदस्यता बहाल होने पर बोले राहुल गांधी

संसद सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी काफी खुश नजर आए. खुशी को लेकर उन्होंने पत्रकारों से भी बात की.

संसद सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी ने पत्रकारों की खुशी के बारे में पूछा. वह सोमवार (7 अगस्त) को संसद से लौटकर सीधे 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान राहुल गांधी काफी खुश नजर आए और उन्होंने वहां मौजूद मीडिया कर्मियों से भी पूछा, ”क्या बात है, आप लोग भी बहुत खुश लग रहे हो!”

मोदी सरनेम वाले आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन INDIA के नेता भी खुशी जाहिर कर रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू भी बांटे गए हैं.

‘राहुल गांधी आगे बढ़ो…’

सोमवार को जब राहुल गांधी संसद पहुंचे तो वहां मौजूदा पार्टी और गठबंधन के सांसदों ने भी उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया. इस दौरान नारे लगाए गए, ‘राहुल गांधी आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं’. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (4 अगस्त) को मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी थी, जिसके कारण वायनाड लोकसभा क्षेत्र से उनकी सदस्यता बहाल हो गई.

Advertisement

लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना में कहा, सुप्रीम कोर्ट के 4 अगस्त के फैसले को देखते हुए राहुल गांधी की अयोग्यता संबंधी 24 मार्च की अधिसूचना का क्रियान्वयन आगामी न्यायिक फैसले तक रोका जाता है.

137 दिन बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी

गुजरात के सूरत कोर्ट ने 2019 की राहुल गांधी की मोदी सरनेम को लेकर की गई एक टिप्पणी के संबंध में उन्हें इस साल 23 मार्च को दो साल कारावास की सजा सुनाई थी. इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जिसने राहुल गांधी की सजा को बरकरार रखा. हाई कोर्ट के फैसले को राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

पूरे मामले के दौरान राहुल गांधी का संसद में काफी लंबा गैप हो गया. सोमवार को वह 137 दिन बाद संसद पहुंचे. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राहुल गांधी मंगलवार (8 अगस्त) को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चा में बोल सकते हैं. संभावना है कि वह सदन में कांग्रेस की ओर से बहस की शुरुआत करेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *