सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

तेजस्वी और लालू यादव राहुल गांधी से मुलाकत के बाद पहुंचे पटना, डिप्टी सीएम बोले- जो लड़ेगा वो जीतेगा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

राहुल गांधी से मुलाकत के बाद तेजस्वी और लालू यादव पहुंचे पटना, डिप्टी सीएम बोले- जो लड़ेगा वो जीतेगा

पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष के सभी लोगों को किसी न किसी तरह से तंग किया जा रहा है.

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की थी. वहीं, शनिवार को पटना पहुंचने पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो न्यायालय का फैसला आया है उसका स्वागत करते हैं. राहुल गांधी को जिस तरह से तंग किया जा रहा था. साथ ही विपक्ष के सभी लोगों को किसी न किसी तरह से तंग किया जा रहा है, लेकिन जो लड़ेगा वही जीतेगा जो डरेगा वह हारेगा.

राहुल गांधी से हुई थी मुलाकात

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि न्याय की जीत हुई है. बता दें कि राहुल गांधी दिल्ली में लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के घर पहुंचे. यहां उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ बैठक की. ये बैठक करीब सवा दो घंटे तक चली. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे.

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

उच्चतम न्यायालय ने ‘मोदी उपनाम’ को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के संबंध में 2019 में दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ कर दिया. शीर्ष अदालत ने गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया. इस फैसले के आने पर बिहार सहित देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और इस फैसले पर बिहार सहित पूरे देश में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *