सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

युवराज सिंह जैसी भूमिका विश्व कप में अदा कर सकता है यह खिलाड़ी, रोहित को करना चाहिए भरोसा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

विश्व कप में युवराज सिंह जैसी भूमिका अदा कर सकता है यह खिलाड़ी, रोहित को करना चाहिए भरोसा

5 अक्टूबर से 2023 वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. इस बार भारत अकेले विश्व कप की मेज़बानी कर रहा है.

2023 वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है. क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ के आगाज़ में अब 70 से भी कम दिन शेष हैं. 5 अक्टूबर से 2023 वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. इस बार भारत अकेले विश्व कप की मेज़बानी कर रहा है.

भले ही 2023 वनडे वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा, लेकिन टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी तैयार नहीं दिख रही है. मौजूदा टीम की 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से तुलना करें तो युवराज सिंह जैसा खिलाड़ी टीम इंडिया में अभी भी मिसिंग है. हालांकि, एक खिलाड़ी है जो टीम इंडिया में युवराज सिंह जैसी भूमिका अदा कर सकता है.

हाल ही में करीब तीन साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले 30 साल के शिवम दुबे बिल्कुल युवराज सिंह जैसी शैली के बल्लेबाज हैं. इसके साथ ही शिवम वक्त पड़ने पर युवी की तरह ही गेंदबाजी भी कर सकते हैं.

भारत की वनडे टीम की बात करें तो अभी भी टीम में कई कमज़ोर कड़ियां हैं. इसमें चार और पांच नंबर का बल्लेबाज टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. पिछले कुछ वक्त में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल वनडे में पांच नंबर पर खेले और शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन लंबे वक्त से वह चोटिल हैं और क्रिकेट से दूर हैं. ऐसे में वह वापसी के बाद अपने पुराने रंग में दिखेंगे या नहीं, यह बता पाना किसी के लिए भी नामुमकिन है.

Advertisement

नंबर चार पर बल्लेबाजी कर सकते हैं शिवम 

शिवम दुबे भारत के लिए वनडे क्रिकेट में युवराज सिंह की तरह चार नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. वह युवराज की तरह ही आक्रामक क्रिकेट खेल सकते हैं और साथ ही उनमें मैच फिनिश करने की काबिलियत भी है. शिवम ने टीम इंडिया में वापसी के बाद खुद बताया कि उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मैच फिनिश करने की कला सीखी है. आईपीएल 2023 में शिवम चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में ही खेले थे.

बीते कुछ वक्त से शानदार रहे हैं शिवम दुबे के आंकड़े

आईपीएल 2023 में चार नंबर पर खेलते हुए शिवम दुबे ने अकेले दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को कई मैच जिताए थे. वह स्पिनर्स के साथ-साथ तेज गेंदबाजों पर भी खड़े खड़े बड़े शॉट्स खेल सकते हैं. वर्तमान में खेली जा रही देवधर ट्रॉफी में भी शिवम ने ऐसा ही करके दिखाया है.

शिवम भारत के लिए एक वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. 2019 में शिवम ने भारत के लिए अपना पहला वनडे खेला था. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगर शिवम दुबे पर भरोसा करते हैं तो वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए युवराज सिंह जैसी भूमिका अदा कर सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *