सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Nora Fatehi पहुंची दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट,ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची Nora Fatehi, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज फिर एक्ट्रेस और डांसिंग दिवा नोरा फतेही दिल्ली की कोर्ट पहुंची हैं.

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं. इससे पहले नोरा ने खुद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के पास पहुंचकर इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाया था.

दिल्ली की कोर्ट पहुंची नोरा फतेही

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची नोरा जल्दबाजी में दिखाई दीं. एक्ट्रेस इस दौरान दौरान ब्लैक आउटफिट में नजर आईं.उनके साथ कुछ और लोग भी दिखे. नोरा फतेही सीधे कोर्ट में चली गईं.

Advertisement

नोरा से ED ने भी की है कई बार पूछताछ 

बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा भी नोरा फतेही से कई बार पूछताछ की जा चुकी है, इस दौरान नोरा ने खुलासा किया था कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने उनके जीजा बॉबी को लगभग 65 लाख रुपए की BMW कार गिफ्ट की थी. एक्ट्रेस के मुताबिक वे सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी के चेन्नई में बने एक स्टूडियो के इवेंट में गेस्ट थीं. इस इवेंट में आने के बदले सुकेश ने नोरा को फीस की जगह BMW जैसी लग्जरी कार गिफ्ट की थी. एक्ट्रेस के मुताबिक वे व्हाट्सऐप के जरिए सुकेश से बातचीत करती थीं लेकिन बाद में बार-बार फोन करके परेशान करने के बाद नोरा ने सुकेश से कॉन्टेक्ट खत्म कर दिए थे.

क्या है पूरा मामला? 

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर मुख्य आरोपी है और वह फिलहाल दिल्ली की जेल में बंद है. सुकेश बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को महंगे तोहफे और लग्जरी सामान दिया करता था. सुकेश पर आरोप है कि उसने कई लोगों के साथ ठगी की है. 17 अगस्त को ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी इसमें एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को भी 200 करोड़ के वसूली केस में आरोपी पाया गया था. हालांकि इस मामले में जैकलीन को जमानत मिल गई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *