सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

कैबिनेट विस्तार में देरी पर जीतन राम मांझी ने दिया बड़ा बयान

2 मिनट पढ़ें

CM नीतीश कभी लालू से मिल रहे हैं तो…’कैबिनेट विस्तार में देरी पर जीतन राम मांझी ने दिया बड़ा बयान

‘हम’ संरक्षक जीतन राम मांझी की इन दिनों बिहार की राजनीति में खूब चर्चा हो रही है. वहीं, सुपौल में सोमवार को उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बयान दिया.

पूर्व सीएम और ‘हम’ संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) सोमवार को सुपौल पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार में देरी से लगता है कि कहीं न कहीं कोई अड़चन है, जब संतोष सुमन (Santosh Suman) ने इस्तीफा दिया तो अगले ही दिन मंत्री पद दूसरे को दे दिया गया, लेकिन जब मंत्रिमंडल विस्तार की बात आई है तो कभी लालू यादव (Lalu Yadav) से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मिलते हैं और कभी विजय चौधरी से मिल रहे हैं. कहीं न कहीं कोई अड़चन और मुसीबत है.

हमेशा नीतीश कुमार दोहरा मापदंड अपनाते हैं- जीतन राम मांझी 

जीतन राम मांझी ने कहा कि जब तक सरकार में स्थायित्व नहीं होगा, वहां की जनता खुश नहीं रह सकती है. काम धाम यहां कुछ होता नहीं है रोज तिकड़म बाजी हो रही है. हमेशा नीतीश कुमार दोहरा मापदंड अपनाते हैं. मणिपुर में हुई घटना का जिक्र तो करते हैं लेकिन बेगूसराय की घटना पर कुछ नहीं बोलते हैं. किसनगंज में भी इस तरह की घटना हुई, उस पर क्यों नहीं बोलते? किसी भी जगह की स्त्री क्यों न हो उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है. स्त्री की सुरक्षा होनी चाहिए. कहीं भी इस तरह की घटना हो रही है तो इसकी वो घोर निंदा करते.

‘हम’ संरक्षक ने महागठबंधन पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होना चाहिए. इनमें वैसे फूट हो गया है आज न कल ये टूटेंगे और टूट करके अलग हो जाएंगे. वहीं, सुपौल सर्किट हाउस में बड़ी संख्यां में पहुंचे स्थानीय कार्यकर्ता और आम लोगों की समस्या से अवगत हुए जीतन राम मांझी ने समाधान का भरोसा दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *