Home देश दुनिया उत्तराखंड के चमोली करंट हादसे में तीन गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली करंट हादसे में तीन गिरफ्तार

0
115

उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए दर्दनाक करंट हादसे के सिलसिले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चमोली के पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नमामि गंगे के मलजल शोधन संयंत्र में विघुत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही बरते जाने के आरोप में जल संस्थान के चमोली में कार्यरत इंजीनियर हरदेवलाल आर्य, बिजली विभाग के लाइनमैन महेंद्र सिंह और एसटीपी का संचालन कर रही संयुक्त उपक्रम कंपनी के स्थानीय सुपरवाइजर पवन चमोला को गिरफ्तार किया गया है। चमोली में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित एसटीपी में बिजली का करंट उतर जाने से 16 लोगों की मौत हो गई थी और 11 अन्य घायल हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here