सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Tigmanshu Dhulia का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, बोले- ‘नहीं चाहिए सोशल मीडिया, ये समय की बर्बादी’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Tigmanshu Dhulia का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, बोले- ‘नहीं चाहिए सोशल मीडिया, ये समय की बर्बादी’

डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है. उनके दोस्तों को फाइनेंशियल हेल्प के मैसेज आ रहे हैं.

‘पान सिंह तोमर’ और ‘हासिल’ जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले तिग्मांशु धूलिया का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. तिग्मांशु को इस बात की जानकारी तब मिली जब उनके दोस्तों के पास तिग्मांशु की आईडी से आर्थिक मदद मांगने के मैसेज जाने लगे. इस बात को लेकर तिग्मांशु ने पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है.

दोस्त ने तिग्मांशु को किया कॉल

इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी तिग्मांशु को तब मिली जब हैकर ने तिग्मांशु के दोस्तों से आर्थिक मदद मांगनी शुरू की. एक दोस्त ने इस मैसेज के बाद तिग्मांशु को कॉल करके इसके बारे में बताया तब तिग्मांशु को इस बात की जानकारी मिली. तिग्मांशु अपने सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते. उन्होंने आखिरी पोस्ट दिसंबर 2022 में की थी. वहीं अबतक उनके अकाउंट पर कुल 16 पोस्ट हुई हैं.

इंस्टाग्राम ऐप किया डिलीट

Advertisement

एहतियात के तौर पर, धूलिया ने न केवल अपने फोन से इंस्टाग्राम ऐप को अनइंस्टॉल कर दिया है, बल्कि फिलहाल इस प्लेटफॉर्म पर वापस न लौटने की कसम भी खाई है. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, उन्होंने कहा है, “मुझे सोशल मीडिया बहुत बेकार लगता है, ये समय की बहुत अधिक बर्बादी है. ब्लू टिक होना या सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति बनाए रखना मुझे परेशान ही करता है. मैं सोशल मीडिया को अपने जीवन से बाहर करना चाहता हूं.’

ये सितारे भी हो चुके हैं हैकिंग का शिकार

दिग्मांशु के अलावा भी कई सितारे हैकिंग का शिकार हो चुके हैं. बता दें इससे पहले अमिताभ बच्चन, नोरा फतेही, अभिषेक बच्चन का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो चुका है. हालांकि एक्शन लेने के बाद उनका वैरिफाइड अकाउंट उन्हें वापस मिल गया.

इन प्रोजेक्ट्स पर कर रहे हैं काम

वर्कफ्रंट की बात करें तो तिग्मांशु अपनी अपकमिंग फिल्म ‘घमासान’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं. जिसमें अरशद वारसी और प्रतीक गांधी नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वो अपने ओटीटी शो ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ के दूसरे सीजन पर भी जल्द ही काम शुरू करेंगे. इसमें भी प्रतीक गांधी लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं ऋचा चड्ढा के इस शो में फिमेल लीड में नजर आने के कयास लगाए जा रहे हैं. तिग्मांशु अपने प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं. डायरेक्टर सोशल मीडिया से दूर रहना ही पसंद करते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *