सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बीजेपी नेताओं के घरों का घेराव करने का अभिषेक बनर्जी ने दिया आदेश! पुलिस में शिकायत दर्ज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी नेताओं के घरों का घेराव करने का दिया आदेश! पुलिस में शिकायत दर्ज

टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी के ऊपर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा को उकसाने के सिलसिले में एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज की गई है.

टीएमसी नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की है. अभिषेक बनर्जी के खिलाफ रवीन्द्र सरोवर पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है.

इस शिकायत में कहा गया है कि शुक्रवार(21 जुलाई) को उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए उकसाया था. शिकायत में कहा गया है कि बनर्जी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के आवास को घेरने के लिए उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया. बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई इस शिकायत की एक कॉपी ज्वाईंट कमिश्नर और कलकत्ता पुलिस कमिश्नर को भी भेजी गई है.

क्या बोले थे अभिषेक बनर्जी?

Advertisement

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर एक आदेश जारी किया. अभिषेक ने खुले मंच से कहा कि टीएमसी के सभी कार्यकर्ता और नेता भारी से भारी संख्या में इकठ्ठा होकर राज्य के 341 ब्लॉकों के बीजेपी नेताओं के घरों का पांच अगस्त को घेराव करें. सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बीजेपी नेताओं के घरों मे रह रहे बुजुर्गों को छोड़ अन्य किसी भी सदस्य को ना तो उनके घर से बाहर जाने दें और ना ही किसी को घर मे प्रवेश करने दें.

उनके इस अप्रत्याशित बयान से खुद राज्य की सीएम ममता बनर्जी हैरान हो गईं और उन्होंने उसी समय उसी मंच से फैसले में थोड़ा बदलाव करते हुए कहा कि आप बीजेपी नेताओं का घर 100 मीटर की दूरी से घेरें.

क्या बोले सुभेंदू अधिकारी?

वहीं बीजेपी प्रदेशअध्यक्ष और नेता विपक्ष सुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ताओं को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्होंने बीजेपी नेताओं के घरों का घेराव किया तो वह टीएमसी के सांसदों को संसद में नहीं घुसने देंगे. उन्होंने कहा, सुनो अभिषेक, मैं तुम्हारे खिलाफ FIR की कॉपी लेकर अदालत में जा रहा हूं, इस कार्यक्रम में लोगों के मौलिक अधिकारों पर हमला हुआ है, ऐसा तो सीपीएम ने भी अपने 33 सालों के शासन में कभी नहीं किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *