सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

टी20 सीरीज़ के लिए रवाना हुए ये भारतीय स्टार्स, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल 

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

वेस्टइंडीज़ दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज़ के लिए रवाना हुए ये भारतीय स्टार्स, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल 

टेस्ट के बाद भारतीय टीम मेज़बान वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे और टी20 मैचों की सीरीज़ खेलेगी. इस सीरीज़ के लिए कई स्टार भारतीय खिलाड़ी वेस्टइंडीज़ के लिए रवाना हो गए.

भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेल रही है. इसके बाद दोनों के बीच वनडे और टी20 सीरीज़ खेली जाएगी. व्हाइट बॉल सीरीज़ के लिए कई भारतीय स्टार खिलाड़ी वेस्टइंडीज़ रवाना हो चुके हैं. इसमें बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव, स्पिनर कुलदीप यादव, तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक और आईपीएल स्टार तिलक वर्मा शामिल रहे.

सूर्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए स्पिनर कुलदीप यादव के साथ एक तस्वीर साझा की. इस तस्वीर में दोनों ही खिलाड़ी प्लेन में दिखाई दिए. इस तस्वीर के बाद उन्होंने स्टोरी के ज़रिए बारबाडोस पहुंचने की भी जानकारी साझा की. इसके अलावा जम्मू एक्सप्रेस उमरान मलिक ने भी अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो प्लेन के अंदर दिखाई दिए.

इसके बाद उमरान ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर करते हुए बारबाडोस पहुंचने की जानकारी दी. इसके अलावा स्टार बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के ज़रिए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अपनी फैमिली के साथ दिखाई दिए. तिलक की इस तस्वीर में किट बैग और बाकी सामान भी रखा हुआ दिख रहा था.

वनडे में रोहित शर्मा तो टी20 हार्दिक पांड्या संभालेंगे कमान

बता दें कि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि टी20 सीरीज़ में हार्दिक पांड्या भारत की कमान संभालेंगे. वनडे और टी20 टीम में लंबे वक़्त बाद विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन की वापसी हुई है. इन दिनों विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल अपनी इंजरी के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं. हालांकि इशान किशन भी दोनों सीरीज़ में टीम इंडिया का हिस्सा हैं.

Advertisement

गौरलतब है कि भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी. वनडे सीरीज़ का आगाज़ 27 जुलाई, गुरुवार से होगा. वहीं टी20 सीरीज़ 3 अगस्त, गुरुवार से खेली जाएगी. टी20 सीरीज़ और इस दौरे का आखिरी मैच 13 अगस्त, रविवार को होगा.

भारत का वनडे स्क्वाड 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार.

भारत का टी20 स्क्वाड

ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *