सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पूर्व MLC विनोद कुमार चौधरी का निधन, नीतीश कुमार ने जताया शोक

2 मिनट पढ़ें

पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता पूर्व MLC विनोद कुमार चौधरी का निधन, नीतीश कुमार ने जताया शोक

पूर्व विधान पार्षद प्रो. विनोद कुमार चौधरी सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे. वहीं, प्रो. विनोद कुमार चौधरी के निधन पर सीएम ने उनके परिजनों से बात की.

पूर्व विधान पार्षद प्रो. विनोद कुमार चौधरी (Vinod Kumar Choudhary) का लखीसराय में निधन हो गया. 2020 में खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित कर चर्चा में आई पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Choudhary) के पिता थे. प्रो. विनोद कुमार चौधरी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के करीबी माने जाते थे. वहीं, इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.

परिजनों से मुख्यमंत्री ने फोन पर की बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी धर्म पत्नी और उनके भाई एवं जेडीयू विधायक विनय कुमार चौधरी से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

2020 चुनाव में बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी की वजह से चर्चा में रहे

बता दें कि प्रो. विनोद कुमार चौधरी 68 साल के थे. जेडीयू से एमएलसी भी रह चुके थे. वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी की वजह से वो काफी सुर्खियों में रहे. लंदन से पढ़ कर आई पुष्पम प्रिया चौधरी ने ‘प्लूरल्स’ नाम से एक पार्टी बना ली थी, उसके बाद खुद को उसने सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया था. बेटी के इस कदम से पहले विनोद कुमार चौधरी ने उसे समझाया भी था. हालांकि बेटी उनकी बात नहीं मानी. बाद में विनोद कुमार चौधरी ने भी बेटी का पक्ष लिया था. इसे सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बगावत कहा जा रहा था. इन सब के बीच चुनाव परिणाम में पुष्पम प्रिया चौधरी को सफलता नहीं मिली थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *