सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

एकनाथ शिंदे और बीजेपी के खाते से कितने मंत्रालय गए अजित पवार गुट के पास?जाने बंटवारे का गणित

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

एकनाथ शिंदे और बीजेपी के खाते से कितने मंत्रालय गए अजित पवार गुट के पास? जानें विभागों के बंटवारे का गणित

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने वित्त और योजना विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है.

महाराष्ट्र में लगातार जारी सियासी घमासान के बीच शुक्रवार (14 जुलाई) को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विभागों का बंटवारा कर दिया है. महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री बने अजित पवार को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. पवार के पाले में एकनाथ शिंदे गुट से तीन और बीजेपी गुट से 6 मंत्रालय मिले हैं.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी कुछ बदलाव करने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों के आवंटन की घोषणा की. राज्यपाल रमेश बैस की मंजूरी के बाद इस आवंटन की घोषणा की गई है. बीजेपी ने सबसे ज्यादा विभाग खोकर एनसीपी के बागी नेताओं को कैबिनेट में जगह दी है.

शिंदे और बीजेपी के गुट ने गंवाए ये मंत्रालय

एकनाथ शिंदे के गुट से कुल तीन विभाग कृषि, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राहत और पुनर्वास अजित पवार के खाते में गए हैं. वहीं, बीजेपी को 6 वित्त, सहयोग, चिकित्सीय शिक्षा, खाद्य नागरिक आपूर्ति, खेल और महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय से हाथ धोना पड़ा.

किसे मिला कौन सा मंत्रालय 

अजीत पवार- वित्त विभाग और नियोजन

छगन भुजबल- अन्न नागरिक आपूर्ति

दिलीप वलसे पाटील- सहकार मंत्री

Advertisement

हसन मुशरिफ- वैद्यकिय शिक्षा

धर्माराव आत्राम- अन्न और दवाई

अदिति तटकरे- महिला व बाल विकास

संजय बनसोडे- खेल और युवक कल्याण

अनिल पाटील- मदद पुनर्वसन , आपदा व्यवस्थापन

धनंजय मुंडे- कृषि मंत्री

सीएम और डिप्टी सीएम के मंत्रालय 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सामान्य प्रशासन, शहरी विकास, सूचना और प्रौद्योगिकी, सूचना और जनसंपर्क, परिवहन, सामाजिक न्याय, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, खनन और कोई अन्य आवंटित पोर्टफोलियो संभालेंगे जिन्हें किसी मंत्री को नहीं सौंपा गया है.

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गृह, कानून और न्याय, जल संसाधन और लाभ क्षेत्र विकास, ऊर्जा, शाही शिष्टाचार विभाग संभालेंगे. वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार वित्त और योजना का लेखा-जोखा संभालेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *