सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, सीएम योगी ने दी शुभकामना

3 मिनट पढ़ें

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘इसरो स्वर्णिम इतिहास रचने जा रहा है’

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग के लिए इसरो टीम को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि इसरो एक स्वर्णिम इतिहास रचने जा रहा हैं.

देश के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है. चंद्रयान 3 को आज 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित केंद्र से लॉन्च किया जाएगा. ये देश के लिए बेहद गर्व का समय है. चंद्रयान-3 की लॉन्च को लेकर दुनियाभर की नजरें भारत की ओर लगी हुई हैं. इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी शुभकामनाएं दी है. सीएम योगी ने कहा कि इसरो एक स्वर्णिम इतिहास रचने जा रहा हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर ट्वीट करते हुए कहा ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर सतत अग्रसर ‘नए भारत’ के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान ‘चंद्रयान-3’ को आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा. ‘आत्मनिर्भर भारत’ की आकांक्षाओं एवं प्रौद्योगिकी विकास का प्रतीक ‘चंद्रयान-3′ अभियान पूर्णतः सफल हो, इस हेतु अनेक मंगलकामनाएं! स्वर्णिम इतिहास रचने जा रही इसरो की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं!’

आज दोपहर में लॉन्च होगा चंद्रयान-3

आपको बता दें कि चंद्रयान 3 आज दोपहर 2:35 बजे लॉन्च होने वाला है, हालांकि इसकी लॉन्च विंडो 19 जुलाई तक बढ़ाई गई है. इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ के मुताबिक चंद्रयान-3 लॉन्च होने के बाद पृथ्वी की कक्षा में जाएगा फिर इसके बाद धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर आगे बढ़ेगा. चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग 23-24 अगस्त को रखी गई है. हालांकि इसे सितंबर तक बढ़ाया जा सकता है. चंद्रयान-2 की तरह ही चंद्रयान-3 में भी लैंडर और रोवर भेजा जाएगा लेकिन इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा. ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछले मून मिशन का ऑर्बिटर अभी भी अंतरिक्ष में काम कर रहा है.

ये चंद्रमिशन साल 2019 के चंद्रयान 2 का अनुवर्ती मिशन है. भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का है. ‘चंद्रयान-2’ मिशन के दौरान अंतिम क्षणों में लैंडर ‘विक्रम’ पथ विचलन के चलते ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफल नहीं हुआ था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *