सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पी.डब्लू.डी.मंत्री आतिशी के बंगले में भी पानी भरने से नहीं रोक सकी दिल्ली सरकार : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
पी.डब्लू.डी.मंत्री आतिशी के बंगले में भी पानी भरने से नहीं रोक सकी दिल्ली सरकार : विनोद जायस

पी.डब्लू.डी.मंत्री आतिशी के बंगले में भी पानी भरने से नहीं रोक सकी दिल्ली सरकार : विनोद जायस

Advertisement

पी.डब्लू.डी.मंत्री आतिशी के बंगले में भी पानी भरने से नहीं रोक सकी दिल्ली सरकार : विनोद जायस

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : घोटालों की भी हद होती है | नालों की सफाई कोले कितना बड़ा घोटाला हुआ पूरे शहर नें देखा जब मानसून की पहले दिन की बरसात  नें ही दिल्ली को पानी-पानी कर दिया | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी भजनपुरा वार्ड के नेता  ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस यह कहतेहैं दिल्ली सरकार के जो मंत्री यह कहते थे इस बार दिल्ली में डबल इंजन की सरकार है ईमानदार सरकार है मानसून से पहले सभी नाले साफ़ करा दिए जायेगें और लोगो को परेशानी नहीं होगी उस सरकार के मंत्रियों के घरों में भी बरसती पानी घुस गया | और हद तो तब हो गई जब पी.डब्लू.मंत्री आतिशी के घर में भी पानी भर गया | और उनके द्वारा किये गए सभी दावे पानी-पानी हो गए |

Advertisement

विनोद जायस कहते हैं पिछले साल तक यह सरकार नें जलभराव के लिए भाजपा शासित निगम पर ठीकरा फोड़ा करती लेकिन इस बार तो दिल्ली की सरकार के साथ-साथ नगर निगम में भी इन्ही की सरकार है | विनोद जायस कहते हैं इस सरकार के हर काम में भ्रस्टाचार देखने को मिल रहा है | नालों की सफाई  केनाम पर हर साल करोड़ों रूपये खर्च किये जाते हैं | बड़ी तादाद में तीन माह के लिए बेलदार रखे जाते हैं लेकिन सब भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ जाता है | विनोद जायस कहते हैं दिल्ली में लगभग ढाई हजार  नाले हैं, जिनकी लंबाई करीब साढे तीन हजार  किमी है और पीडब्ल्यूडी की सड़कों से सटे नालों कीसफाई नही होने के कारण लगभग डेढ़ सौ जलभराव के हॉटस्पॉट की पहचान हुई। मथुरा रोड पर स्थित पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी का बंगला पानी में डूब गया जो सरकार बड़ी नाकामी और भ्रष्टाचार को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि पहले जनकपुरी फिर रोहिणी सेक्टर-23 में सड़क धंसने की खबर से दिल्ली वाले स्तब्ध हैं। पिछले दिनों बारिश के हुए सड़क में गड्डे में थ्री व्हीलर धंसने से एक ऑटो चालक की मृत्यु होने के बाद भी कई हादसे हो चुके है लेकिन सरकार आँखे बंद किये बैठी है | हर नाकामयाबी पर दूसरों पर ठीकरा फोड़ने वाली सरकार इस नाकामयाबी का ठीकरा किस पर फोडती है यह सुनना अभी बाकी है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *