सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘कावाला’ सॉन्ग में दिखाए तमन्ना भाटिया ने जबरदस्त डांस मूव्स, बॉयफ्रेंड विजय वर्मा ने यूं लुटाया एक्ट्रेस पर प्यार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

तमन्ना भाटिया ने ‘कावाला’ सॉन्ग में दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, बॉयफ्रेंड विजय वर्मा ने यूं लुटाया एक्ट्रेस पर प्यार

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ का गाना ‘कावाला’ हाल ही में रिलीज हुआ है. जिसकी क्लिप अब एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड विजय वर्मा ने शेयर की है.

बॉलीवुड और साउथ की सुपर हॉट एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के बाद अब साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikath) के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में फिल्म का गाना ‘कावाला’ (Kaavaalaa) रिलीज किया गया. जिसमें एक्ट्रेस रजनीकांत के साथ जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आईं. वहीं अब अपनी गर्लफ्रेंड के गाने को विजय वर्मा (Vijay Varma) ने शेयर करते हुए उनपर खूब प्यार लुटाया है.

विजय वर्मा ने शेयर की ‘कावला’ की क्लिप

विजय वर्मा वर्मा ने गाने की एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा – ‘दिस सॉन्ग इज फायर…’ फिल्म के इस ब्लॉकबस्टर गाने की शूटिंग रेगिस्तान में की गई है. जिसमें तमन्ना काफी गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं. कर्ली हेयर और हैवी ज्वेलरी ने एक्ट्रेस की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है. वहीं रजनीकांत गाने में अपने आइकॉनिक स्टाइल में नजर आ रहे हैं. रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है..

Advertisement

इस तरह शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा हाल ही में ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में साथ देखे गए थे. फिल्म में दोनों के बीच काफी बोल्ड सीन थे. उनकी केमिस्ट्री ने ओटीटी पर बवाल मचा दिया था. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों सच में एक-दूसरे को दिल दे बैठे. दोनों की लव लाइफ का खुलासा तब हुआ जब न्यू ईयर के वक्त दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं.

इन फिल्मों में दिखेंगे तमन्ना-विजय

वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया इस वक्त ‘जेलर’ को लेकर चर्मा में हैं. वहीं विजय वर्मा बहुत जल्द पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’, ‘मर्डर मुबारक’ और ‘द डिवोशन ऑफ ससपेक्ट एक्स’ में नजर आने वाले हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *