सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पेट में फंसा चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा मरीज, डॉक्टरों ने पहली बार रात में ओटी खोलकर किया ऑपरेशन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पेट मे फंसा चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टरों ने नींद से उठकर ऑपरेशन करके बचा ली जान

ऑपरेशन करने वाले सर्जरी विभाग के डॉ.अरुण पारगी और डॉ.रिंकू यादव ने बताया कि युवक के पेट में चाकू फंसा हुआ था और वह होश में तो था, लेकिन उसका बीपी 80-50 आ रहा था. हालत ऐसी नहीं थी कि उसे इंदौर रेफर किया जा सके. इसलिए हमने तय किया कि ऑपरेशन रात में ही करेंगे.

चाकू कांड में घायल हुए युवक के पेट ही चाकू फंस गया

मध्यप्रदेश के खंडवा में हुए एक चाकू कांड में घायल हुए युवक के पेट ही चाकू फंस गया. उसे ऐसी ही हालात में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. देर रात हुई इस घटना में युवक की स्थिति गंभीर थी. ऐसे में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने रात में ही घायल युवक का ऑपरेशन करने का फैसला लिया. खंडवा के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि रात 3 बजे मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थियेटर को खोल कर ऑपरेशन किया गया हो.

यह ऑपरेशन 3 घंटे तक चला, जिससे युवक की जान बचाई गई. खंडवा जिले में यह पहली बार हुआ कि रात 3 बजे नींद से जाग कर डॉक्टरों की पूरी टीम ने कोई सफल ऑपरेशन किया. वरना गंभीर रूप से घायलों को खंडवा से इंदौर रेफर कर दिया जाता था.

Advertisement

बीते रविवार-सोमवार की रात खंडवा के तीन पुलिया क्षेत्र में हुए विवाद में एक युवक को आरोपियों ने चाकू मार दिया था. पेट में फंसा चाकू लेकर घायल जिला अस्पताल रात 2 बजे के करीब पहुंचा था. डॉक्टर्स ने घायल की हालत देखकर रात में पहली बार ओटी खोलकर ऑपरेशन किया. आईसीयू में भर्ती घायल अब खतरे से बाहर है.

ऑपरेशन करने वाले सर्जरी विभाग के डॉ.अरुण पारगी और डॉ.रिंकू यादव ने बताया नकुल पिता विजय तिड़के (20) निवासी चिड़िया मैदान के पेट में चाकू फंसा हुआ था. घायल होश में तो था, लेकिन उसका बीपी 80-50 आ रहा था. हालत ऐसी नहीं थी कि उसे इंदौर रेफर किया जा सके. इसलिए हमने तय किया कि ऑपरेशन रात में ही करेंगे. जिसके बाद एनेस्थिसिया विशेषज्ञ डॉ.शिखा अग्रवाल और सर्जरी विभाग के डॉ.सूरज जैन,एसआर डॉ.विशाल बंसल सहित नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से ऑपरेशन शुरू किया. उन्होंने बताया कि हमने घायल का रक्तस्त्राव रोकने के उपाय किए. रात 3 से सुबह 6 बजे तक ऑपरेशन चला. अब उसकी हालत में सुधार आ रहा है.

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.अनंत पवार ने बताया कि सर्जरी विभाग की टीम ने घायल के पेट में फंसे चाकू के घाव और हालत को देखते हुए रात में इमरजेंसी में ओटी खोलकर ऑपरेशन किया. इसके कारण मरीज की जान बच गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *