सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

इलाज के लिए सामंथा लेंगी ब्रेक लेकिन इस बीच रिलीज होंगी ये दो फिल्में

2 मिनट पढ़ें

सामंथा इलाज के लिए लेंगी ब्रेक लेकिन इस बीच रिलीज होंगी ये दो फिल्में

सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ समय पहले अनाउंस किया था कि वह एक साल के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने वाली हैं.

सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया. पिछले कई दिनों से उनके इस ब्रेक की चर्चा थी. अब हाल में उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया. वह अपनी फिल्म कुशी की शूटिंग कर हैदराबाद लौटी थीं. इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा भी हैं. इस काम को फाइनल करने के बाद अब सामंथा की कोई वर्क कमिटमेंट नहीं बची है. कुशी और सीटाडेल का काम वो निपटा चुकी हैं और अब अपनी सेहत का खयाल रखते हुए वो एक्टिंग से ब्रेक ले रही हैं. काम से ब्रेक की अनाउंसमेंट के बाद उन्हें पहली बार एयरपोर्ट पर देखा गया. पैपराजी और फैन्स उन्हें देखकर खासे एक्साइटेड थे. अब उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

सामंथा को गुरुवार(6 जुलाई) रात को एयरपोर्ट पर देखा गया था. वह कुशी का लास्ट शेड्यूल पूरा कर घर लौटीं. सामंथा एयरपोर्ट से निकलकर सीधे अपनी गाड़ी की तरफ चली गईं और पैपराजी के लिए नहीं रुकीं. कैजुअल लुक में दिख रहीं सामंथा भी सीधे निकलने के मूड में थीं और किसी ने उन्हें रोक कर परेशान भी नहीं किया.

सामंथा अब करीब एक साल का लेंगी ब्रेक

सिटाडेल के इंडियन चैप्टर की शूटिंग पूरी करने के बाद सामंथा अब करीब एक साल का ब्रेक लेने वाली हैं. इस दौरान वह अपनी सेहत पर फोकस करेंगी और इलाज पर ध्यान देंगी. बताया जा रहा है कि वो इलाज के लिए यूएस भी जा सकती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा ने कुछ महीने पहले ही फैसला कर लिया था कि विजय देवरकोंडा के साथ कुशी और सिटाडेल का काम पूरा कर वो ब्रेक लेंगी. जब उनसे बात की गई तो उनका कहना था कि फिलहाल वो कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रही हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *