सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला पकड़ा गया,बेचता था कालीन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला पकड़ा गया, फेरी पर बेचता था कालीन

25 जून को आरोपी को दिल्ली के वजीराबाद एरिया से काबू किया गया. आरोपी को महिला थाना एनआईटी के हवाले किया है. महिला थाना पुलिस टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है.

13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले फेरी कर कालीन बेचने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि वारदात 23 जून की है. एक फेरी कर कालीन बेचने वाले आरोपी ने दयालबाग चौकी एरिया में एक किशोर के साथ जबरदस्ती जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर भाग गया था. मामला का संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा व डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने आरोपी की धर-पकड़ के लिए क्राइम ब्रांच और सभी थानों की पुलिस को आदेश दिए थे. मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने आरोपी को दिल्ली के वजीराबाद से गिरफ्तार किया है.

Advertisement

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम बादल है. आरोपी पानीपत के राजीव कॉलोनी का रहने वाला है. एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्ग दर्शन में क्राइम ब्रांच टीम ने बदरपुर बॉर्डर इलाके में करीब 500/600 सीसीटीवी कैमरे चेक किए और अपने गुप्त सूत्रों से व दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया. 25 जून को आरोपी को दिल्ली के वजीराबाद एरिया से काबू किया गया. आरोपी को महिला थाना एनआईटी के हवाले किया है. महिला थाना पुलिस टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है. पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *