
मनोज तिवारी की मौजूदगी में विनोद जायस हुए भाजपा में शामिल
नई दिल्ली( सी.पी.एन न्यूज़ ) :करीब ढाई दशक तक कांग्रेस की सेवा करने के बाद जब निगम चुनावों में मुझे टिकिट नहीं दिया गया तो समर्थकों के आदेश पर मैं नगर निगम का भजनपुरा वार्ड से चुनाव लड़ा और लोगो नें मुझे दिल खोलकर समर्थन दिया जिसके चलते करीब छह हजार वोट लेने में कामयाब रहा | चुनाव के बाद मैंने देखा हमारे क्षेत्र के सांसद मनोज तिवारी और विधायक अजय महावर किस तरह से जनता की सेवा करते हैं मैं उनकी कार्यशाली और प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हो भाजपा में शामिल हुआ हूँ |

यह कहना है भजनपुरा वार्ड से भाजपा में शामिल हुए ठाकुर विनोद जायस का | उल्लेखनीय है विनोद जायस को टीम के साथ दिल्ली भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा नें भाजपा की सदस्यता प्रदान की | इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी और विधायक अजय महावर भी मौजूद थे | विनोद जायस नें बातचीत में बताया अब भारतीय जनता पार्टी ही उनका परिवार रहेगा | और वे किसी नफे नुकसान की नीयत से भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं अपितु अब वे पूरा जीवन भाजपा में रहकर जनता की सेवा करेंगे | उन्होंने कहा अब उनके पास मनोज तिवारी और अजय महावर जैसे जमीनी तथा अनुभवी नेता हैं जिनका मार्गदर्शन उन्हें मिलेगा और उनके कुशल नेत्रत्व में उन्हें कार्य करने में आनन्द महसूस होगा | विनोद जायस नें कहा इस बाबत उन्होंने अपने समर्थकों से राय ली थी और ज्यादातर नें मुझे यही सलाह दी नरेंद्र मोदी जी देश को सही राह और मुकाम पर ले जा रहे हैं और भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ और सबका विकास का मन्त्र लेकर काम करती है |





आपकी राय