सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Biparjoy के चलते दिल्ली में बदला मौसम,IMD ने बारिश और आंधी का जारी किया अलर्ट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

चक्रवात Biparjoy के चलते दिल्ली में बदला मौसम, IMD ने बारिश और आंधी का जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि अगले कुछ घंटों में दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज, मालवीयनगर, कालकाजी, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, डेरामंडी समेत एनसीआर के कई अन्य इलाकों में बारिश हो सकती है.

चक्रवात बिपारजॉय का असर धीरे-धीरे गुजरात के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी दिखने लगा है. चक्रवात बिपारजॉय की वजह से शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चली और कई इलाकों में बारिश भी हुई. शुक्रवार को हुई इस बारिश की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली है. वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को देर शाम तक दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश और तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी के कई इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि अगले कुछ घंटों में दक्षिण दिल्ली (वसंत कुंज, मालवीयनगर, कालकाजी, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, डेरामंडी), एनसीआर, दक्षिण दिल्ली (वसंत कुंज, मालवीयनगर, कालकाजी, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, डेरामंडी), एनसीआर ( नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा)में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.IMD ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

चक्रवात से गुजरात में 23 घायल

Advertisement

बता दें कि गुजरात में लैंडफॉल के बाद चक्रवात बिपरजॉय के कारण कोई मौत नहीं हुई है. एनडीआरएफ (NDRF) ने इसकी जानकारी दी है. एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा कि लैंडफॉल से पहले 2 लोगों की मृत्यु हुई थी. लैंडफॉल के बाद कोई जनहानि नहीं हुई. 24 जानवरों की मृत्यु हुई है और 23 लोग घायल हुए हैं. करीब हजार गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है. 800 पेड़ गिरे हैं. राजकोट के अलावा कहीं और भारी बारिश नहीं हो रही है.

“चक्रवात कमजोर पड़ा है”

डीजी ने कहा कि चक्रवात थोड़ा कमजोर पड़ा है. बिपरजॉय के लैंडफॉल से पहले दुर्भाग्य से दो लोगों की मौत हुई है. 1000 गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है. हमारा फोकस जीवन को जल्द से जल्द सामान्य करने की ओर है. उन्होंने कहा कि तूफान जैसे-जैसे कमजोर और गहरे दबाव में परिवर्तित हो रहा है, तो इससे दक्षिण राजस्थान में बारिश होने की संभावना है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *