सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने ‘संपर्क से समर्थन अभियान’,कई जगहों पर किया जनसंपर्क

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP का दिल्ली में ‘संपर्क से समर्थन अभियान’, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने कई जगहों पर किया जनसंपर्क

30 मई से 30 जून तक चलने वाले बीजेपी के महाजनसंपर्क अभियान में दिल्ली के तीन लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी और चार लोकसभा सीटों के लिए जनसंपर्क अभियान की कमान विदेश मंत्री एस जयशंकर के हाथों में दी गई है.

लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए इन दिनों गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) दिल्ली में मौजूद हैं. बीते दो दिन के भीतर चांदनी चौक से लेकर पूर्वी दिल्ली तक का दौरा करके उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया और लोगों से मुलाकात की. सोमवार को सुबह विजय रुपाणी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ दिखे तो शाम को चांदनी चौक के सांसद डा. हर्षवर्द्धन के साथ संपर्क से समर्थन अभियान के तहत कई प्रबुद्ध लोगों से उन्होंने मुलाकात की. मंगलवार को उत्तरी पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के साथ प्रेस कान्फ्रेंस करके सरकार के 9 साल में किए गए कामों को उन्होंने गिनवाया.

विजय रूपाणी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 9 साल के मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धी सभी लोगों को बीमा से जोड़ना रहा है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाना. साथ ही साफ पानी के क्षेत्र में हर घर जल योजना बहुत कारगर है.

Advertisement

विजय रूपाणी को दी गई है तीन लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी

दरअसल 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान में तीन लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और चार लोकसभा सीटों के जनसंपर्क अभियान की कमान विदेश मंत्री एस जयशंकर के हाथों में हैं. यही वजह है कि दिल्ली के सभी सांसदों के विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है. और दिल्ली संगठन के पदाधिकारियों को इन कार्यों के प्रचार प्रसार के लिए घर-घर तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.

केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को हम उजागर कर रहे हैं: वीरेंद्र सचदेवा

बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि महाजनसंपर्क अभियान के तहत मोदी सरकार के 9 साल में कराए गए विकास कार्यों को लोगों को बता रहे हैं. साथ ही केजरीवाल सरकार की भ्रष्टाचार को भी हम उजागर कर रहे हैं. बताते चलें कि सोमवार देर शाम को भी बीजेपी हेडक्वार्टर में हाई लेवल की एक बैठक हुई. जिसमें चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. महीने भर तक चलने वाले इस महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा भी की गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *