सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को बताया सेक्युलर पार्टी, BJP बोली- यह कहना उनके लिए मजबूरी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

राहुल गांधी ने ‘मुस्लिम लीग’ को बताया ‘धर्मनिरपेक्ष पार्टी’, किरेन रिजिजू ने कहा- ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’

वाशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में बातचीत के दौरान मुस्लिम लीग के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है. मुस्लिम लीग के बारे में कुछ भी गैर-धर्मनिरपेक्ष नहीं है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं. इस दौरान वह एक के बाद एक ऐसा बयान दे रहे हैं, जिनसे राजनितिक गलियारों में हलचल बढ़ रही है. अब राहुल गांधी ने इंडियन मुस्लिम लीग पार्टी को ‘पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष’ कह कर नया मुद्दा खड़ा कर दिया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि यह ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ था कि कुछ लोग देश में अभी भी मुस्लिम लीग का समर्थन करने वाले व्यक्ति को धर्मनिरपेक्ष मानते है. वहीं, बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसे राहुल गांधी की मजबूरी बताया.

किरेन रिजिजू ने पूछा कि मोहम्मद अली जिन्ना की मुस्लिम लीग, जो धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए ‘जिम्मेदार’ थी, एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी कैसे हो सकती है?

बता दें कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ की सहयोगी है. संसद से अयोग्य घोषित किए जाने से पहले राहुल गांधी वायनाड से लोकसभा सांसद थे. वाशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में बातचीत के दौरान मुस्लिम लीग के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है. मुस्लिम लीग के बारे में कुछ भी गैर-धर्मनिरपेक्ष नहीं है.

अमित मालवीय का राहुल गांधी पर तंज

अमित मालवीय ने कहा कि जिन्ना की मुस्लिम लीग, जो धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार पार्टी है, राहुल गांधी के अनुसार एक ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टी है. राहुल गांधी भले ही कम पढ़े-लिखे हैं, लेकिन वे यहां कपटी और कुटिल हैं…वायनाड में स्वीकार्य रहना भी उनकी मजबूरी है.

Advertisement

“मुस्लिम लीग को ‘सेक्युलर’ कहने वाली मानसिकता खतरनाक”

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल कहते हैं, ”मुस्लिम लीग को ‘सेक्युलर’ कहने वाली मानसिकता खतरनाक है. मैं राहुल गांधी के ओछे बयान को नहीं, बल्कि कांग्रेस की प्रवृत्ति को गंभीरता से लेता हूं. मुस्लिम लीग धर्मनिरपेक्ष है? वे विभाजन के बीज बो रहे हैं…”

विदेशी धरती पर देश का अपमान स्वीकार नहीं

उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुस्लिम लीग वाली टिप्‍पणी पर कहा, “यह (राहुल गांधी का बयान) बहुत दुखद है. भारत के लोग कभी भी विदेशी धरती पर देश का अपमान स्वीकार नहीं करेंगे.”

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *