सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

मोतिहारी में महिला और उसके परिवार पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार, जानें क्यों किया था ऐसा?

3 मिनट पढ़ें

बिहार के मोतिहारी में सोते हुए लोगों पर फेंका गया तेजाब, चार घायल

अपराधी मकान में दीवार पर सीढ़ी के सहारे दाखिल हुए और सो रहे लोगों पर तेजाब फेंक दिया. इस एसिड अटैक में चार लोग घायल हो गए.

बिहार में मोतिहारी के चकिया के वार्ड नंबर 16 में रात में एक परिवार पर एसिड फेंका गया. इस एसिड अटैक में एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह से झुलस के घायल हो गए. एसिड अटैक की इस घटना से लोगो में दहशत का माहौल है. इस घटना में एक पंद्रह वर्षीय किशोरी सहित चार लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गई. जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख घायलों को सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया.

एसिड अटैक घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया एसिड बर्न का मामला था. एक पुरुष तथा एक महिला एवं एक किशोरी गम्भीर रूप से घायल है. जबकि एक 15 वर्षीय किशोर आंशिक रूप घायल बताया जा रहा है. अस्पताल में पहुंची पुलिस ने घायल महिला का बयान लिया है. जिसके तहत महिला द्वारा प्रेम प्रसंग में हुई दूसरी शादी का मामला घटना के पीछे का मुख्य कारण बताया गया.

सो रहे लोगों पर फेंका तेजाब

सभी घायल नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 16 में ईंट व एस्बेस्टस से बने किराये के मकान में रह रहे थे. बीती रात अपराधी उक्त किराये के मकान के पश्चिम तरफ के दीवार पर सीढ़ी के सहारे दाखिल हुए और सो रहे लोगों पर तेजाब फेंक दिया. जिससे चार लोग घायल हो गए. हालांकि हमलावर तेजाब अटैक के अलावा और बड़ी घटना को अंजाम देने के फ़िराक में थे, क्योंकि मौके ए वारदात पर तेजाब से जला बिस्तर और तेजाब वाला खाली गैलन व मग के अलावा कोल्ड ड्रिंक की बड़ी बोतल में भरा पेट्रोल व माचिस भी मिली.

तेजाब के झुलसन से कराह रहे लोगों की आवाज सुनकर अगल बगल में सो रहे पड़ोसी के जगने से अपराधियों के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके. इस एसिड अटैक को अंजाम देने वाले लोग फरार हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि हम लोग जगे तो मंजर देख बदहवास हो गए. तेजाब की झुलसन से घायल सभी लोग कराह रहे थे तथा इधर से उधर भाग दौड़ रहे थे. इस घटना से शहरवासियों में खौफ पैदा हो गया है. इस बाबत लोगों का कहना था कि शहर में इस तरह की रोंगटे खडी करने वाली पहली घटना है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *