सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

फ्लाइंग शिखर धवन… 37 की उम्र में भी चीते की फुर्ती, कैच देखकर होश उड़ जाएंगे

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

37 साल में गब्बर की ऐसी फुर्ती, हवा में छलांग लगाकर Shikhar Dhawan ने ऐसे लपका David Warner का कैच

दिल्ली ने पावरप्ले के छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाये. यह दूसरी बार था जब दिल्ली ने पावरप्ले में विकेट नहीं गंवाया.

बुधवार को धर्मशाला में आईपीएल 2023 के खेल में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स(DC) ने शानदार खेल दिखाया. डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. उसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आये शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रिले रोसौव ने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जमाया अपने बल्लेबाज़ी के दौरान रोसौव ने मात्र 37 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली.

प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की और पृथ्वी शॉ ने करीब एक महीने बाद वापसी करते हुए 54 रन बनाए. शॉ, जिन्होंने 20 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस सीज़न के आईपीएल में अपनी आखिरी उपस्थिति दर्ज की थी, 35 गेंदों में 50 रन बनाकर फॉर्म में लौटे, डेविड वार्नर ने भी 31 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली ।

शॉ ने अपनी 38 गेंदों की पारी (7×4, 1×6) में रबाडा की गेंद पर प्रहार किया, क्योंकि उन्होंने अपने कप्तान डेविड वार्नर (31 गेद से 46; 5×4, 2×6) के साथ सीजन की अपनी सर्वश्रेष्ठ शुरुआत की. वॉर्नर तब आउट हुए जब सैम कुर्रन की गेंद पर धवन ने उनका शानदार कैच लपका. धवन कवर से दौड़ते हुए आए और शानदार कैच लेने के लिए डाइव लगाई.

Advertisement

दिल्ली ने पावरप्ले के छह ओवर में बनाए 61 रन

दिल्ली ने पावरप्ले के छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाये. यह दूसरी बार था जब दिल्ली ने पावरप्ले में विकेट नहीं गंवाया. वॉर्नर ने कुरेन को लगातार चौके लगाये और इसके बाद रबाडा की गेंदों की धुनाई की. उन्होंने रबाडा को तीन गेंद के भीतर दो छक्के लगाकर उस ओवर में 17 रन निकाले. वॉर्नर और शॉ ने पांच ओवर में ही दिल्ली के 50 रन पूरे कर दिये.

टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाली पंजाब ने वॉर्नर को 39 के स्कोर पर जीवनदान भी दिया जब राहुल चाहर ने उनका कैच छोड़ा. शिखर धवन ने बेहतरीन कैच लेकर वॉर्नर को रवाना किया लेकिन तब तक वह बड़े स्कोर की नींव रख चुके थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *