सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गैंगस्टर टिल्लू की हत्या के बाद साथियों में डर, शार्प शूटर के भाई ने गोली मारकर की आत्महत्या

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

टिल्लू ताजपुरिया की हत्‍या से परेशान गैंग के शार्प शूटर के भाई ने की आत्‍महत्‍या

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की जेल में हत्या के मामले में तिहाड़ जेल से दो और कैदियों को गिरफ्तार किया है.

बंटी ने ताजपुर में गोली मारकर की आत्महत्या

टिल्लू गैंग के शार्प शूटर अमित दबंग के सबसे छोटे भाई मोहित उर्फ बंटी ने ताजपुर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मोहित ने आत्‍महत्‍या क्‍यों की, अभी ये पता नहीं चल पाया है. लेकिन ये जानकारी आ रही है कि टिल्लू की मौत के बाद वो परेशान चल रहा था. अमित दबंग हाल ही में जेल से 6 साल बाद आया था.

ताजपुर गांव में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है, क्योंकि आज टिल्लू की तेहरवीं है. टिल्लू की हत्या के सभी आरोपियों की आज पटियाला हाउस कोर्ट ने पेशी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था.

Advertisement

टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड : तिहाड़ जेल से दो और कैदी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की जेल में हत्या के मामले में तिहाड़ जेल से दो और कैदियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि चवन्नी और अत्तर रहमान के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी भी तिहाड़ की जेल संख्या आठ में बंद थे, जहां प्रतिद्वंद्वी गिरोह के चार सदस्यों ने कथित तौर पर ताजपुरिया की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस के अनुसार, चवन्नी एक स्थानीय गैंगस्टर है और मारपीट के कुछ मामलों में भी शामिल रहा है, जबकि रहमान गुजरात से अपहरण के एक मामले में दोषी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रहमान ने कथित तौर पर चार हमलावरों को हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों से छुटकारा दिलाने में मदद की थी, जबकि चवन्नी ने दो मई को हुई घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे को चादर से ढक दिया था.

दिल्ली की तिहाड़ जेल के 90 से अधिक अधिकारियों का तबादला 

तिहाड़ जेल के अंदर की गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की एक कथित प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों द्वारा हत्या किए जाने के बाद बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. एक अधिकारी के मुताबिक महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल ने सहायक अधीक्षक, उपाधीक्षक, प्रधान वार्डर और वार्डर सहित 99 अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए हैं. आगामी कुछ दिनों में और अधिक अधिकारियों के तबादले होने का अनुमान है. तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ताजपुरिया हत्याकांड को प्रशासन ने गंभीरता से लिया था. इसके परिणामस्वरूप चीजों को सुव्यवस्थित करने और जमीनी स्तर पर बदलाव की आवश्यकता भी महसूस की गयी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *