Home Delhi अवॉर्ड फंक्शन में साथ नजर आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन, यूजर्स...

अवॉर्ड फंक्शन में साथ नजर आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन, यूजर्स बोले- आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है

0
172

लीजिए जो नहीं हुआ पिछले बीस साल में वो कर दिखाया इस एक इवेंट ने, अक्षय कुमार के लिए रवीना टंडन बोलीं- रॉकस्टार था और रहेगा

90 के दशक में अक्षय और रवीना एक सीरियस रिलेशनशिप में थे. रवीना टंडन कई इंटरव्यूज में अक्षय के बारे में बात कर चुकी हैं. साथ ही कई बार उन्होंने अक्षय की बेवफाई की कहानी भी सुनाई है. हालांकि ब्रेकअप के 20 साल बाद हाल ही में दोनों को साथ में देखा गया.

90 के दशक में कई जोड़ियों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है. ऐसी ही एक जोड़ी थी अक्षय कुमार और रवीना टंडन की. 90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक सीरियस रिलेशनशिप में थे. रवीना टंडन कई इंटरव्यूज में अक्षय के बारे में बात कर चुकी हैं. साथ ही कई बार उन्होंने अक्षय की बेवफाई की कहानी भी सुनाई है. हालांकि ब्रेकअप के 20 साल बाद हाल ही में दोनों को साथ में देखा गया. सोशल मीडिया पर दोनों का आपस में बात करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं.

रविवार को एक इवेंट का आयोजन किया गया

दरअसल, मुंबई को बीती रात रविवार को एक इवेंट का आयोजन किया गया. इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की. इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस दौरान का एक वीडियो ट्विटर पर सामने आया है, जिसमें अक्षय और रवीना को एक-दूसरे से बात करते हुए देखा जा रहा है. दोनों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है. इतने लंबे समय बाद रवीना और अक्षय को साथ देखकर फैन्स भी बातें बनाने लगे हैं.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here