सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

धोनी को रोकने वाले गेंदबाज से हुई गलती,आखिरी ball पर बजा सायरन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

धोनी को रोकने वाले गेंदबाज से हुई गलती, आखिरी गेंद पर बजा सायरन, क्रिकेट में दिखा ‘किस्मत कनेक्शन’

हैदराबाद और राजस्थान के बीच मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ. दरअसल, राजस्थान को आखिरी गेंद पर 17 रन की दरकार थी, क्रीज पर अब्दुल समद और मार्को जानसेन मौजूद थे.

एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर ‘नो बॉल’ ड्रामा (No Ball Drama) देखने को मिला, जिसने मैच को बदल कर रख दिया. दरअसल, हैदराबाद और राजस्थान के बीच मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ. दरअसल, राजस्थान (RRvsSRH) को आखिरी गेंद पर 17 रन की दरकार थी, क्रीज पर अब्दुल समद और मार्को जानसेन मौजूद थे. राजस्थान के कप्तान संजू ने आखिरी ओवर उसी गेंदबाजी दी जिसने इसी सीजन में धोनी जैसे बड़े फिनिशर को रोककर राजस्थान को जीत दिलाई थी. ऐसे में संदीप से काफी उम्मीद थी. संदीप की पहली गेंद पर 2 रन बने, तो वहीं दूसरी गेंद पर समद ने छक्का लगाकर मैच के रोमांच को चरम पर लाकर खड़ा कर दिया था. इसके बाद तीसरी गेंद पर समद ने 2 रन लिए. चौथी गेंद पर 1 रन और पांचवी गेंद पर 1 रन बना. मैच का फैसला आखिरी गेंद पर होना था.

हैदराबाद को आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे. चौका लगने से मैच सुपरओवर में जा सकता था. स्ट्राइक पर अब्दुल समद थे. ऐसा ही सिचुएशन राजस्थान और सीएसके मैच में देखने को मिला था, जब संदीप ने (Sandeep Sharma) धोनी (Dhoni) को आखिरी गेंदपर छक्का लगाने से रोक दिया था. अब एक बार फिर संदीप को वही करिश्मा दोहराया था.

आखिरी गेंद नो बॉल और बदल गई किस्मत

ऐसा हुआ भी, आखिरी गेंद पर समद का कैच लॉग ऑफ पर जोस बटलर ने ले किया था. संदीप ने आसमान की ओर इशारा करके भगवान का शुक्रिया किया. लेकिन तभी सायरन बजी और राजस्थान के खिलाड़ियों के चेहरे पर हैरानी के भाव दिखने लगे. कप्तान संजू सैमसन को समझ आ गया कि गेंद नो बॉल है. उन्होंने अपने खिलाड़ियों को फिर से फील्डिंग के लिए तैनात होने का इशारा किया.

Advertisement

अब यहां से मैच को रोमांच अपने चरम पर था. इस बार हैदराबाद को एक बॉल पर चार रन बनाने थे, समद ने फ्री हिट गेंद पर छक्का मारकर मैच को खत्म कर दिया.

‘नो बॉल ‘राजस्थान का दुश्मन 

एक समय मैच राजस्थान के पास था. राजस्थान मैच जीत ही गया था. लेकिन आखिरी गेंद पर नो बॉल होने से हैदराबाद को मैच में वापस आने का मौका मिला और समद ने मौके का फायदा उठाकर फ्री हिट पर छक्का लगाकर मैच हैदराबाद को जीता दिया.

ग्लेन फिलिप्स प्लेयर ऑफ द मैच

ग्लेन फिलिप्स ने केवल 7 गेंद खेलकर मैच को बदल कर रख दिया था. हैदराबाद की पारी के 19वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने 22 रन बनाए और मैच को करीब लाकर खड़ा कर दिया था. तेज गेंदबाज कुलदीप यादव की पहली 4 गेंद पर फिलिप्स ने 6 6 6 4 का स्कोर बनाकर महफिल ही लूट ली थी. जिस समय फिलिप्स आउट हुए उस समय हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन की दरकार थी. वहीं, आखिरी 2 ओवर में हैदराबाद को 41 रन की दरकार थी. फिलिप्स ने केवल 7 गेंद खेलकर मैच को पलट कर रख दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *