सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

दिन का समय, कहा- शरद पवार इस्तीफे का फैसला वापस लेने के बारे में करेंगे विचार

4 मिनट पढ़ें

अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे शरद पवार, उन्होंने मांगा है 2-3 दिन का समय – अजित पवार

शरद पवार ने यशवंतराव चव्‍हाण प्रतिष्‍ठान में अपनी आत्‍मकथा के विमोचन के अवसर पर अध्‍यक्ष पद छोड़ने का ऐलान किया है. पवार ने कहा, “मैंने राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्‍यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया है.”

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) के अध्‍यक्ष पद छोड़ने के ऐलान के बाद पार्टी में उन्‍हें मनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं. एनसीपी नेता और उनके भतीजे अजित पवार ने कहा कि शरद पवार ने कहा है कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे. उन्‍होंने इसके लिए दो-तीन दिन का वक्‍त मांगा है. शरद पवार ने यशवंतराव चव्‍हाण प्रतिष्‍ठान में अपनी आत्‍मकथा के विमोचन के अवसर पर अध्‍यक्ष पद छोड़ने का ऐलान किया था. पवार ने कहा, “मैंने राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्‍यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया है.” साथ ही उन्‍होंने आगामी रणनीति के लिए वरिष्‍ठ नेताओं का पैनल बनाने की घोषणा की थी.

अजित पवार ने कहा कि शरद पवार के फैसले के बाद हम सभी भावुक हो गए और उन्हें घंटों तक रोके रखा और फिर से विचार करने की मांग की. देर हो रही थी इसलिए हमने शरद पवार को घर चलने को कहा. हालांकि, पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध जारी रहा. बाद में कई नेता उनसे मिलने के लिए गए और उन्हें बताया कि राज्य भर में क्या हो रहा है. शरद पवार ने कहा कि मुझे अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए दो से तीन दिन चाहिए, लेकिन मैं ऐसा तभी करूंगा जब कार्यकर्ता प्रदर्शन बंद कर अपने घर चले जाएं.

अजित पवार ने कहा कि हमने शरद पवार से कहा कि कार्यकर्ता नाखुश हैं, आप अध्यक्ष बनिए और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कीजिए. शरद पवार ने हमारी बात सुनी और फिर हमें यहां वापस आने और यहां बैठे कार्यकर्ताओं से बात करने को कहा.

जिलाध्‍यक्षोंं की इस्‍तीफे की पेशकश 

उन्‍होंने बताया कि पवार के इस्‍तीफे के बाद बुलढाणा और कुछ अन्य जिलों के पार्टी जिलाध्यक्षों ने अपने इस्तीफे की पेशकश की है, लेकिन पवार ने कहा कि किसी को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है. उन्हें अपने फैसले के बारे में सोचने के लिए दो से तीन दिन चाहिए.

उन्‍होंने बताया कि देश भर के कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने आज पवार को फोन किया.

फैसले के बारे में कोई नहीं जानता था : अजित पवार 

साथ ही अजित पवार ने कहा कि हममें से कोई भी उनके फैसले के बारे में नहीं जानता था. शरद पवार ने 1 मई 1960 को अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और कल की तारीख 1 मई 2023 थी. हम भी सोच रहे थे कि पवार 1 मई 1960 से 1 मई 2023 तक क्यों बोल रहे हैं. तब उन्होंने कहा कि मैं 83 साल का हूं और एक कमेटी बननी चाहिए जो तय करे कि अगला अध्यक्ष कौन होगा. शरद पवार का ये बयान किसी को पसंद नहीं आया. लोग रोने भी लगे.

चार बार रहे हैं महाराष्‍ट्र के सीएम 

चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रह चुके शरद पवार की एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना का महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठजोड़ बनाने में अहम भूमिका रही है. पवार ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद एमवीए सरकार बनाने के लिए NCP, कांग्रेस और वैचारिक रूप से अलग नजरिया वाली शिवसेना को एक मंच पर लाने का काम किया था.

बता दें कि एनसीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समारोहस्‍थल पर ही पवार से फैसला वापस लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि जब तक पवार फैसला वापस नहीं लेते वे समारोह स्थल से नहीं जाएंगे.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *