सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Twitter Blue Tick हटने पर शाहिद कपूर बने कबीर सिंह, एलन मस्क से कहा- तू वहीं रुक, वायरल हुआ मीम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

ट्विटर से ब्लू टिक हटने पर फैन ने ‘कबीर सिंह’ का शेयर किया Meme तो शाहिद कपूर ने दिया रिएक्शन, कहा- ‘मेरा ब्लू टिक…’ 

ट्विटर पर बॉलीवुड सेलेब्स के अकाउंट से ब्लू टिक हटने पर मीम्स की बहार आ गई है. वहीं इस मीम पर शाहिद कपूर का रिएक्शन आया है, जिसे पढ़कर आप भी हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे.

फैन के इसी ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए शाहिद कपूर ने लिखा

एक फैन ने शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह से ली गई एक गुस्से वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, शाहिद कपूर अपने ब्लू टिक के लिए एलन मस्क को पीटने के लिए जाते हुए,’ मेरा ब्लू टिक है वो’. फैन के इसी ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, मेरे ब्लू टिक को किसने टच किया… एलन, तू वहीं रुक मैं आ रहा हूं. इस ट्वीट पर फैंस भी जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Advertisement

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी मजेदार ट्वीट करते हुए लिखा, ए twitter भइया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम … तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं Amitabh Bachchan.. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम. अब का गोड़वा (पैर) जोड़े पड़ी का??” हालांकि अब उनका ट्विटर ब्लू टिक वापस आ गया है. वहीं इस पर भी दिग्गज एक्टर ने अपने अंदाज में ट्वीट किया है.

बता दें, बीते दिन सलमान खान, शाहरुख खान जैसे दिग्गज सितारों के ब्लू टिक हटा दिए गए थे, जिस पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार आ गई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *