सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

आरोपी ने पिछले साल महिला के खिलाफ दर्ज कराया था धोखाधड़ी का केस

3 मिनट पढ़ें

धोखाधड़ी के मामले में सुनवाई से पहले दिल्ली के शख्स ने कोर्ट में महिला पर की फायरिंग

फायरिंग में घायल हुई महिला का आरोपी से पैसे को लेकर विवाद है. आरोपी ने महिला के खिलाफ 25 लाख की धोखाधड़ी का केस कराया था. उसी केस की आज सुनवाई थी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट में एक महिला पर फायरिंग की घटना सामने आई है. वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. एनएफसी थाना अध्यक्ष ने अपनी गाड़ी से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. पता चला है कि महिला का नाम राधा (उम्र 42) है. महिला पर सुबह 10:30 बजे कोर्ट नंबर 3 के बाहर 4-5 राउंड फायरिंग की गई. महिला को पेट और हाथ में तीन गोलियां लगी हैं. एक वकील भी गोली लगने से घायल है. फायरिंग के तुरंत बाद ही आरोपी कैंटीन के पीछे गेट से निकलकर फरार हो गया है. महिला का आरोपी से पैसे को विवाद है. आरोपी ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस कराया था. उसी केस की आज सुनवाई थी, दोनों की हालत स्टेबल है.

आरोपी ने दर्ज करवाया था 25 लाख की ठगी का केस

घायल महिला वसंत कुंज एनक्लेव की रहने वाली है. आरोपी कामेश्वर सिंह ने महिला एम राधा और एक वकील राजेंद्र झा के खिलाफ 1 जुलाई 2022 को साकेत थाने में 25 लाख की ठगी का केस दर्ज कराया था. आरोप लगाया था कि हाई रिटर्न देने के नाम पर दोनों ने उससे 25 लाख ठग लिए. आरोपी आज सुबह वकील की वेशभूषा में कोर्ट पहुंच गया था और घात लगाकर महिला और वकील राजेंद्र झा पर फायरिंग कर दी. राजेंद्र झा का चैंबर साकेत कोर्ट में है.

इस पूरे मामले को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि साकेत कोर्ट में दो लेयर की सिक्योरिटी है. इसके बावजूद शख्स हथियार लेकर कोर्ट में कैसे घुस गया।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

साकेत कोर्ट में हुई इस घटना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुरक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, “दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने-अपने काम पर ध्यान देना चाहिये और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले. लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *