Home Delhi बिहार,दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में गर्मी का बढ़ता कहर, पारा 40...

बिहार,दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में गर्मी का बढ़ता कहर, पारा 40 के पार, आइए जानते हैं अपने-अपने राज्यों का हाल

0
170

दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में गर्मी का बढ़ता कहर, पारा 40 के पार, जानें- अपने राज्य का हाल

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है. वहीं आईएमडी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भी बारिश हो सकती है।

देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है. पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके और उड़ीसा में पिछले कुछ दिनों से लू चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने बिहार के लिए Heat Wave की चेतावनी जारी की है. वहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा या औसत से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा होने की संभावना है. मौसम विभाग की तरफ से ऐसी ही चेतावनी पश्चिम बंगाल, ओडीशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के लिए भी जारी किया गया है.

इन राज्यों में हुई 5 सेंटीमीटर बारिश

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है. वहीं आईएमडी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भी बारिश हो सकती है. पंजाब हरियाणा राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी अगले 2 दिन में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. राजधानी दिल्ली में भी अगले 2 दिन मैं बारिश हो सकती है इससे तापमान में गिरावट आएगी और तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

कुछ राज्यों में हीट वेव में कमी

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब हरियाणा में बुधवार से हीटवेव कम होगा क्योंकि यहां बादल आ चुके हैं और अगले 2 दिन में तापमान में गिरावट होगी. दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत अगले 2 दिन में मिल सकती है. पूर्वी भारत के राज्यों में भी आज के बाद तापमान में कुछ कमी आ सकती है.

राजस्‍थान के कई इलाकों में आंधी और बारिश

राजस्‍थान के अनेक इलाकों में आंधी चली तथा हल्की बार‍िश हुई और बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक 19 मिलीमीटर बारिश सूरतगढ़ में दर्ज की गई. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 19 म‍िमी. बारिश सूरतगढ़, गंगानगर में दर्ज की गई़. मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि आंधी बारिश का यह दौर आज बुधवार को बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद जारी रहने की संभावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here