सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पहले ही मैच में कप्तानी करते हुए सूर्यकुमार यादव से हुई ये गलती, BCCI ने ठोकी बड़ी सजा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मुंबई इंडियंस का कप्तान बनना सूर्या को पड़ा भारी, इस वजह से लगा 12 लाख का जुर्माना

मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पर रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. आईपीएल की न्यूनतम ओवर-गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था इसलिए कप्तान सूर्यकुमार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. मुंबई ने इस मैच को पांच विकेट से जीता.

मैच फीस का 25 प्रतिशत लगा जुर्माना

केकेआर के कप्तान नितीश राणा पर मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा. राणा ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत ‘लेवल एक’ के अपराध को स्वीकार कर लिया. लीग की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ऋतिक शौकीन पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया.

Advertisement

भारतीय घरेलू क्रिकेट के दो खिलाड़ियों की प्रतिद्वंद्विता इस मैच में भी देखने को मिली राणा शौकीन के बीच तीखी बहस हुई.

यह घटना पहले बल्लेबाजी कर रहे केकेआर की पारी के नौवें ओवर में हुई जब शौकीन ने राणा को आउट करने के बाद उनसे कुछ कहा. राणा ने इसके बाद पलटकर शौकीन की तरफ बढ़ते हुए कुछ कहा. मुंबई इंडियन्स के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी पीयूष चावला ने हालांकि हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत कराया.

शौकीन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत ‘लेवल एक’ के अपराध को स्वीकार कर लिया. आचार संहिता के ‘लेवल एक’ के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *