सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘जिंदगी भर सिडनाज ही करती रहेगी क्या, उसे शादी भी करनी है’, शहनाज को ताना देनेवालों पर बरसे सलमान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सलमान खान को ‘सिडनाज’ करने वालों परआया गुस्सा, शहनाज गिल को लेकर बोले- जिंदगी भर यह कुंवारी रहेगी क्या

सलमान खान ने एक बार फिर शहनाज गिल को लाइफ में आगे बढ़ने की सलाह देते हुए सिडनाज के फैन्स को जमकर लताड़ लगाई है.

सलमान खान अपने साथ काम करने वाले सितारों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं. फिर जिन्हें भाईजान पसंद करते हैं, उनके लिए कुछ भी कर और कह गुजरते हैं. ऐसा ही कुछ इन दिनों शहनाज गिल के साथ भी हो रहा है. भाईजान सलमान खान उन्हें लगातार जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह दे रहे हैं. अब एक कपिल शर्मा शो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान, शहनाज गिल के इन फैन्स की खबर ले रहे हैं जो अकसर सोशल मीडिया पर सिडनाज (सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल) करते हैं. सलमान खान ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई है.

कपिल शर्मा के शो में पहुंचे सलमान खान

Advertisement

सलमान खान के इस वीडियो में वह कपिल शर्मा के शो में अपनी अगली फिल्म किसी की भाई किसी की जान को प्रमोट करने पहुंचे हैं. इस वीडियो में वह शहनाज गिल और कपिल शर्मा के साथ कहते हैं, ‘पूरे सोशल मीडिया पर इनको सिडनाज-सिडनाज करके…अब वो दुनिया में नहीं रहा, वो जहां भी होगा, वो खुद भी चाहेगा कि इनकी जिंदगी में कोई आए, शादी हो जाए, बच्चे-वच्चे हो जाएं. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ हैं जो सिडनाज सिडनाज लेकर…क्या जिंदगी भर यह कुंवारी रहेगी क्या? और जितने भी यह सिडनाज सिडनाज करते हैं, उनमें से एक को इसने चुन लिया वो खुद बोलेगा कि हां मैं तुम्हारे लिए ठीक हूं. बातें सुनना नहीं. अपने दिल की सुनो. मूव ऑन इन लाइफ.’

इस पर कपिल शर्मा कहते हैं कि बात सही बिल्कुल. वहीं शहनाज गिल भी भाईजान सलमान खान की बातों को बहुत ही गंभीरता से सुन रही होती हैं. सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

किसी का भाई किसी की जान साथ की सुपरहिट फिल्म वीरम का हिंदी रीमेक है. फिल्म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश, राघव जुआल और जगतपति बाबू जैसे एक्टर नजर आएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *