सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जीनत अमान ने पुरानी तस्वीर साझा कर परवीन बाबी को दी श्रद्धांजलि, कहा- हम दोस्त नहीं थे लेकिन…

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

जीनत अमान ने बर्थडे पर परवीन बाबी को किया याद, पुरानी Photo शेयर कर बोलीं- हम दोस्त नहीं थे

जीनत अमान ने अपनी को-स्टार परवीन बाबी को उनके जन्मदिन के अवसर पर फोटो के साथ एक प्यारा सा और भावुक कर देने वाला नोट लिखकर श्रद्धांजलि दी है. इस पोस्ट में जीनत ने परवीन को बेहतरीन एक्ट्रेस बुलाया है.

जीनत अमान बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं. जीनत भले ही फिल्मों में एक्टिव न हों, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव देखी जाती हैं. कई बार एक्ट्रेस फैन्स के साथ पुरानी यादें भी साझा करती नजर आती हैं. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जीनत अमान ने अपनी को-स्टार परवीन बाबी को उनके जन्मदिन के अवसर पर फोटो के साथ एक प्यारा सा और भावुक कर देने वाला नोट लिखकर श्रद्धांजलि दी है. इस पोस्ट में जीनत ने परवीन को बेहतरीन एक्ट्रेस बुलाया है.

जीनत ने अपनी पोस्ट में लिखा

जीनत ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “मैं आज परवीन को उनके जन्मदिन पर याद करना और उनका सम्मान करना चाहूंगी. परवीन खूबसूरत, ग्लैमरस और टैलेंटेड थीं. 70 के दशक में हम अपने बालों को इसी तरह से रखते थे और पश्चिमी फैशन का आनंद लेते थे. हालांकि, हम दोनों में से किसी ने भी इसे देखा नहीं था. हमें बताया गया कि हम दोनों में एक अलौकिक समानता है. यह अवश्य ही सच होगा, क्योंकि हाल ही में पिछले साल दुबई में मुझसे ‘परवीन मैम’ के रूप में संपर्क किया गया था”.

Advertisement

‘अशांति’ और ‘महान’

परवीन के साथ अपने रिश्ते पर जीनत बताती हैं, “स्वाभाविक रूप से उस समय मीडिया ने हमारे बीच प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंदिता की कहानियां गढ़ीं, लेकिन वास्तव में हम हमेशा एक दूसरे के साथ कोमल व्यवहार रखते थे. सबसे अच्छे दोस्त नहीं, बल्कि समकालीन, सहकर्मी और शुभचिंतक थे. हमने ‘अशांति’ और ‘महान’ में एक साथ काम किया, जो सबसे अच्छा समय था. मानसिक स्वास्थ्य बीमारी के साथ परवीन का संघर्ष ऐसे समय में हुआ था, जब इन मामलों पर देश असंवेदनशील और अज्ञानी था”.

जीनत ने आगे लिखा, “उनकी मृत्यु के बाद मैं अक्सर सोचती थी कि उन्हें कैसे याद किया जाता है. उनके रोमांटिक रिश्ते पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, लेकिन परवीन इससे कहीं अधिक थीं कि उन्होंने किसे डेट किया या अस्वस्थ होने पर क्या कहा. मुझे लगता है कि वास्तव में उन्हें अपनी बात कहने का मौका नहीं मिला. वह बहुत बुद्धिमान, मेहनती और रचनात्मक थीं. परवीन कई मायनों में उल्लेखनीय थीं और मुझे उम्मीद है कि बहुत शानदार व्यक्तित्व के लिए भी याद की जाएंगी”. जीनत के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी सहमती जताते नजर आए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *