सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

एमएस धोनी 8 रन बनाते ही स्पेशल क्लब में होंगे शामिल, यह रिकॉर्ड बनाने वाले CSK के होंगे दूसरे खिलाड़ी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

MS Dhoni के पास सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, ऐसा करते ही IPL में कर देंगे यह खास कमाल

आईपीएल 2023 के छठे मैच में आज चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के साथ होना है. पहले मैच में सीएसके को गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में टीम सीएसके चाहेगी कि वो अपने इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में जीत का आगाज करे. आजके मैच में सीएसके के कप्तान धोनी एक खास रिकॉर्ड को बना सकते हैं.

यदि धोनी (Dhoni Record in IPL) बल्लेबाजी करते हुए 8 रन बना पाने में सफल रहे तो वो आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे. माही ने अबतक आईपीएल में इस मैच से पहले तक 235 मैच में 4992 रन बनाए हैं जिसमें 24 अर्धशतक शामिल है. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन इस समय विराट कोहली के नाम है.

कोहली ने 6706 रन आईपीएल में बनाए हैं. दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं जिनके नाम वर्तमान में आईपीएल में कुल 6284 रन दर्ज है. इसके अलावा तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं.

वॉर्नर ने आईफीएल में अबतक 5937 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने 5880 रन, सुरेश रैना ने 5528 रन और एबी डिविलियर्स ने 5162 रन आईपीएल में बनाए हैं. यानि माही के साथ इन बल्लेबाजों के लिस्ट में शामिल होने का मौका है.

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

1. विराट कोहली – 6706 रन

Advertisement

2. शिखर धवन – 6284

3. डेविड वॉर्नर – 5937

4. रोहित शर्मा – 5880

5.सुरेश रैना – 5528

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित XI: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (c & wk), राजवर्धन हैंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर

लखनऊ सुपरजायंट्स संभावित XI: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन (WK), आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, रवि बिश्नोई, जयदेव उनादकट, मार्क वुड

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *